Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : शर्म सार हरकत सीतापुर में नाबालिग से हुआ गैंगरेप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश : शर्म सार हरकत सीतापुर में नाबालिग से हुआ गैंगरेप

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई. बीसवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली किशोरी को गांव के ही तीन किशोरों ने खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी ने 15 अगस्त की रात इस घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग को उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए. उसके बाद पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को लेकर सीओ बिसवा पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया और तीनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया. सीओ का कहना है कि नाबालिक किशोरी का युवकों के साथ पहले से जान पहचान है. नाबालिक का मेडिकल कराया गया है. सीओ का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

एएसपी राजीव दीक्षित ने बताया कि अगस्त 15 और 16 की रात तीन किशोरों द्वारा एक नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया.

तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परिक्षण भी करवाया गया है. मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी
Next: IAS और IPS अफसरों के किए गए तबादले : उत्तर प्रदेश योगी सरकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.