Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना अपडेट : राजस्थान हाईकोर्ट के 2 जज कोरोना पॉजिटिव 19 अगस्त तक कार्य स्थगित
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना अपडेट : राजस्थान हाईकोर्ट के 2 जज कोरोना पॉजिटिव 19 अगस्त तक कार्य स्थगित

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

राजस्थान में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है. कोरोना ने राजधानी जयपुर में हाईकोर्ट में भी अटैक कर दिया है. सबसे पहले हाईकोर्ट के सीजे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव और बाद में नगेटिव आने के बाद यहां के दो और जज पॉजिटिव पाये गये हैं. इनके साथ ही दो अन्य न्यायाधीशों की बेटी कोरोना पॉजिटव पाई गई हैं. इससे हाईकोर्ट प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है.

हाईकोर्ट में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी जयपुर की सभी अदालतों में 19 अगस्त तक कार्य स्थगित है. इस अवधि में सेम्पल लेने का काम किया जा रहा है. सोमवार को हाईकोर्ट जस्टिस सबीना और जस्टिस अशोक गौड़ कोरोना पॉजिटिव पाये गये. वहीं, दो अन्य न्यायाधीशों की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं.

हाईकोर्ट में चार दिन पहले गत 14 अगस्त को 5 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इन कर्मचारियों में सीजे कोर्ट के 2 कर्मचारी भी शामिल थे. इसके बाद सीजे इंद्रजीत माहन्ति के सेम्पल लिए गए थे. उनकी 15 अगस्त को दोपहर में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

इससे हाईकोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया, क्योंकि इससे पहले सीजे ने हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा भी लिया था. हालांकि, उसके अगले दिन लिये गये सेम्पल में सीजे की रिपोर्ट नगेटिव आ गई थी, लेकिन इस बीच हाईकोर्ट प्रशासन ने ऐहतियात के तौर 17 से 19 अगस्त तक कार्य पूर्ण रूप से स्थगित कर दिया. अब फिर हाई कोर्ट के 2 जज पॉजिटिव पाये जाने से हड़कंप मचा हुआ है

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सोमवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 1334 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं. राज्य में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने का आंकड़ा साढ़े 62 हजार को पार कर गया है. वहीं 887 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है. राज्य में अब तक 19.30 लाख से ज्यादा लोगों की सेम्पलिंग हो चुकी है

Post navigation

Previous: मौसम विभाग : दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत आज होने के बताये आसार
Next: उपद्रवियों से संपत्ति क्षति वसूली के लिए दो ट्रिब्यूनल का हुआ गठन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.