Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बाढ़ पीड़ितों ने घंटों सड़क जाम कर किया हंगामा : छपरा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

बाढ़ पीड़ितों ने घंटों सड़क जाम कर किया हंगामा : छपरा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

जिले के तरैया-मसरख एसएस-73 सड़क को गंडार पुल पर मंगलवार को फेनहारा गद्दी के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने बांस, बेंच आदि लगाकर जाम कर दिया. इस वजह से एसएच के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

इधर, सड़क जाम की सूचना पाकर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाने का काफी कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश विफल रही, जिसके बाद उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को सूचना दिया गया.

बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि अभी भी उनके घरों में बाढ़ का पानी लगा हुआ है, जिस कारण वे लोग सड़क किनारे और बांध पर शरण लिए हुए हैं.

बावजूद इसके प्रशासन की ओर से तीन-चार दिन से कम्युनिटी किचन को बंद कर दिया गया है, वहीं जनरेटर की लाइट भी काट दी गई है, जिस कारण हमें भूखे पेट अंधेरे में रात काटनी पर रही है. साथ ही हमें किसी तरह का कोई सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है. सरकारी सहायता के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है.

आक्रोशित बाढ़ पीड़ित घटनास्थल पर स्थानीय मुखिया और सीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे. इधर, सूचना पाकर मसरख थाने के पुलिस पदाधिकारी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे.

घंटों तक एसएच जाम होने की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. धूप में कराह रहें बाइक चालक जब बाइक लेकर चलना चाह रहे थें तब आक्रोशित उनपर लाठी-डंडा बरसाने लगते थे, इसी बीच कई बाइक चालकों और आक्रोशितों से बकझक भी हुई.

पुलिस के लगातार प्रयास और सीओ द्वारा फोन पर बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिए जाने के बाद करीब पांच घंटे बाद जाम खुला, तब जाकर आवागम सुचारू हो सका. स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क जाम करना कानूनन गलत हैं, इस वजह पुलिस ने कई लोगों पर केस भी दर्ज किया है.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए
Next: आगरा में एक सवारियों से भरी बस को देर रात बदमाशो ने किया हाईजैक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.