Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस,बदमाशों की हुई मुठभेड़ 2 गिरफ्तार 1 फरार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस,बदमाशों की हुई मुठभेड़ 2 गिरफ्तार 1 फरार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार हो गया है.

मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुआ है. इसके अलावा बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में पुलिस का जवान भी घायल हुआ. पुलिस फिलहाल फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है. वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये मुठभेड़ काठ रोड से दरियापुर मार्ग पर हुई है. दरअसल, बीती रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू कर दी.

कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. बदमाश को पकड़ने के लिए काम्बिंग कर दी गई है. घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि घायल बदमाश कमल पर करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं. कमल ने 11 अगस्त को झोलाछाप डॉक्टर का अपहरण भी किया था. इसके अलावा कमल कई मामलों में जेल भी जा चुका है. पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : योगी सरकार का पहला औद्योगिक पार्क औरैया में बनेगा
Next: मिर्जापुर 2 फैंस के लिए खुशखबरी सितंबर में हो सकती है रिलीज

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.