Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मिर्जापुर 2 फैंस के लिए खुशखबरी सितंबर में हो सकती है रिलीज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मिर्जापुर 2 फैंस के लिए खुशखबरी सितंबर में हो सकती है रिलीज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images-16

मिर्जापुर 2 कब स्ट्रीम हो रही है? यह सवाल लोगों के दीमाग में लगातार आ रहा है. लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है. एमेजॉन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस को भरोसा दिया है कि मिर्जापुर 2 बहुत जल्द रिलीज होने वाली है.

अली फजल, विक्रांत मैसी और पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर नवंबर 2018 में स्ट्रीम हुई और लोगों ने इसे काफी पसंद किया और अब इसके सेकेंड सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

एमेजॉन प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर फैंस का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा #Ms2wमिर्जापुर सीजन 2 कब लेकिन बस एक आखिरी बार यहां #Ms2w से मतलब मिर्जापुर सीजन 2 कब? से है.

मिर्जापुर सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस सोशल मीडिया पर इस हैशटैग का इस्तेमाल कर मेकर्स और एमेजॉन प्राइम से सीरीज की स्ट्रीमिंग की मांग कर रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘मिर्जापुर 2’ इस साल की शुरुआत में स्ट्रीम होनी थी, लेकिन कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से स्थगित करना पड़ना.

https://www.instagram.com/p/CEJGKvyAmDW/

मिर्जापुर 2 शूटिंग बहुत पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन लॉकडाउन में पोस्ट प्रोडक्शन का काम रुका हुआ था. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अली फजल की मां का देहांत हो गया था, जिसके कारण वह अपनी डबिंग का काम नहीं कर पाए.

अब सीरीज के सभी के कलाकारों ने अपने डबिंग का काम शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि मच अवेटेड वेब सीरीज अगले महीने स्ट्रीम होगी.

जब से एमेजॉन ने वीडियो शेयर किया है, तबसे फैंस अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर मिर्जापुर 2 आए दिन ट्रेंड हो रहा है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस,बदमाशों की हुई मुठभेड़ 2 गिरफ्तार 1 फरार
Next: टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने गणपति बप्पा का किया स्वागत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.