Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज ऋषि पंचमी के दिन जरूर करें यह उपाय, पितर देंगे आशीर्वाद
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

आज ऋषि पंचमी के दिन जरूर करें यह उपाय, पितर देंगे आशीर्वाद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
tfghtfgh

आज ऋषि पंचमी का पर्व है. आप सभी जानते ही होंगे भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है. ऐसे में ऋषि पंचमी पर अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी जाती है और व्रत विधान से करते है. इसके अलावा इस दिन सभी स्त्री-पुरुष जाने-अनजाने में हुई गलती के लिए सप्त ऋषियों के लिए व्रत करके उनसे आशीर्वाद लेते है. कहा जाता है ऋषि पंचमी पर अपने पितरों के नाम से दान किया जा सकता है इससे रुके हुए कामों में सफलता मिलइ लगती है. आपको बता दें कि इस साल ऋषि पंचमी का पर्व आज यानी 23 अगस्त को मनाया जा रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ दिव्य उपाय जो आप आज कर सकते हैं.

* ऋषि पंचमी के दिन सबसे पहले स्वच्छ वस्त्र धारण करें. अब इसके बाद 11 साबुत छोटी हरी इलायची लें और उन्हें भगवान गणपति के सामने  एक प्लेट में रखें. अब गाय के घी का दीया जलाएं और पीले फल रखें. इसके बाद लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से ॐ विद्या बुद्धि प्रदाये नमः  मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके बाद भगवान गणपति और सप्तर्षियों से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांग कर विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांग ले. जी दरअसल ऐसा किया जाए तो विद्या में आ रही रुकावट भाग जाती है. इसके अलावा आप अपने घर का धन बढ़ाने के लिए एक अन्य उपाय कर सकते हैं.

* वह उपाय यह है कि सबसे पहले स्वच्छ वस्त्र धारण करें. अब अपने घर के रसोईघर को साफ कर ले और गाय के दूध की खीर बनाएं. अब घर के दक्षिण दिशा में पितरों की फोटो या तस्वीर रखें उनके सामने घी का दीपक जलाएं. इसके बाद 5 अलग अलग पान के पत्तों पर थोड़ी खीर रखकर उस पर एक एक इलायची रखें. अब ॐ श्री पितृ देवाय नमः मन्त्र का 27 बार जपें  जाप के बाद यह पांचों पान के पत्ते पीपल के वृक्ष की जड़ में चढ़ा दे. इसके बाद पितरों के नाम से जरूरतमंद लोगों को भोजन खिला दें.

Post navigation

Previous: 26 अगस्त को है राधाष्टमी, जानिए कैसे हुई थी राधा की मृत्यु
Next: ‘MS Dhoni ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इस पाकिस्तानी बल्लेबाज को जैसे परखा था वो अद्भुत था’

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.