Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ‘MS Dhoni ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इस पाकिस्तानी बल्लेबाज को जैसे परखा था वो अद्भुत था’
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

‘MS Dhoni ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इस पाकिस्तानी बल्लेबाज को जैसे परखा था वो अद्भुत था’

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
262

MS Dhoni की क्रिकेटिया ब्रेन का लोहा दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज मानते हैं। खेल को परखने की जितनी क्षमता धौनी में है उस तरह की काबिलियत हर किसी में नहीं होती और यही वजह रही कि वो टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा सफल भी रहे। एम एस ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट 15 अगस्त को ही ले ली थी हालांकि वो अभी आइपीएल 2020 में खेलते नजर आएंगे। अब टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच को याद किया। दरअसल इस टूर्नामेंट को धौनी की कप्तानी में भारत ने जीता था।

आरपी सिंह ने कहा कि एम एस में क्रिकेट की समझ गजब की थी और फाइनल मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज कामरान अकमल के विकेट को पहले ही भांप लिया था। आरपी ने कहा कि वो कामरान अकमल के लिए दूसरी तरह से फील्ड की सेटिंग करना चाहते थे, लेकिन धौनी ने उनसे कहा कि जिस तरह की फील्डिंग सेट है उसी के साथ खेल जारी रखना चाहिए। क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए आरपी ने बताया कि धौनी ने कामरान की बल्लेबाजी को जिस तरह से पढ़ लिया था उससे मैं हैरान था।

आरपी ने कहा कि साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मुझे ये पता लगा कि वो बहुत ही स्पेशल खिलाड़ी हैं। वो वैसे धौनी नहीं थे जिनसे मैं पहली बार मिला था। अगर आप गौर से देखो तो उस वर्ल्ड कप में धौनी की बल्लेबाजी बहुत बेहतरीन नहीं रही थी, लेकिन उनकी मौजूदगी हर मैच में थी। फाइनल मैच में उन्होंने मुझसे कहा कि कामरान को बोल्ड किया जा सकता है क्योंकि उनका पैर मूव नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि तुम सबकुछ भूलकर सिर्फ लाइन व लेंथ के साथ गेंदबाजी करो।

आरपी ने कहा कि मैंन महसूस किया कि वो बल्लेबाज को पढ़ने में माहिर हैं क्योंकि मैं अकमल को अलग तरह के गेंदबाजी कर रहा था साथ ही मैंने उनके लिए अलग फील्ड सेटिंग की भी बात कही थी, लेकिन उन्होंने जिस तरह से मुझे समझाया उसे फॉलो करना आसान था। उस फाइनल में आरपी सिंह ने तीन विकेट लिए थे और भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। ये मैच जोहानसबर्ग में खेला गया था। भारत ने पहली बार धौनी की कप्तनी में टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जीता था।

Post navigation

Previous: आज ऋषि पंचमी के दिन जरूर करें यह उपाय, पितर देंगे आशीर्वाद
Next: सुरभि चंदना की एंट्री से नागिन 5 में आएंगे नए ट्विस्ट, इन किरदार के बिच शुरु होगी जंग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.