Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार तेजी 24 घंटे में आए 61 हजार नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार तेजी 24 घंटे में आए 61 हजार नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

भारत में अबतक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61,408 नए मरीज सामने आए और 836 लोगों की मौतें हो गई. ये कोरोना मामलों की संख्या दुनिया में एक दिन में आए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है.

अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 32,718 और 23,085 नए मामले आए हैं. इससे पहले भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 31 लाख 6 हजार 348 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 57,542 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 10 हजार हो गई और 23 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.85% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

ICMR के मुताबिक, 23 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 64 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है.

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

Post navigation

Previous: असदुद्दीन ओवैसी ने JEE और NEET की परीक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Next: बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक स्वतंत्र देव सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.