Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • असदुद्दीन ओवैसी ने JEE और NEET की परीक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

असदुद्दीन ओवैसी ने JEE और NEET की परीक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
owais-620x400

JEE और NEET की परीक्षा रद्द ना किए जाने पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है. ओवैसी ने कहा कि इससे भी बुरे दौर के लिए तैयार छात्र रहें. इस सरकार से सहानुभूति और निष्पक्षता की उम्मीद ना करें.

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा मुझे आशा है कि बेहतर समझ बनी रहेगी और #JEENEET स्थगित होगी. लेकिन छात्रों को मेरी सलाह होगी कि वे सबसे बुरे के लिए तैयार रहें. अगर आप इस सरकार से सहानुभूति और निष्पक्षता की उम्मीद कर रहे हैं तो आप निराश होंगे.

बता दें कि इससे पहले मेडिकल काउंसिल ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल करते हुए कहा कि नीट परीक्षा 2020 को और नहीं टाला जा सकता. अब अगर परीक्षा टली तो पूरा एकेडमिक कैलेंडर इस कदर बिगड़ जाएगा कि उसे ठीक करना संभव नहीं होगा. यही नहीं इस साल के एकेडमिक कैलेंडर के बिगड़ जाने से आने वाले सालों के एकेडमिक कैलेंडर पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि सभी साल एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं.

एमसीआई ने यह भी कहा कि इस साल के माहौल को देखते हुए विदेश में एक भी एग्जाम सेंटर नहीं बनाए गए हैं क्योंकि नीट जैसी परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर सेट करना कोई एक दो दिन का काम नहीं है. इसके लिए कम से कम पूरा साल चाहिए होता है.

नीट परीक्षा 2020 के विषय में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि इस कॉमन एडमिशन टेस्ट को एक साथ पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा ताकि पेपर लीक जैसी कोई समस्या न हो और यूनिफॉर्मिटी भी मेंटेन की जा सके.

एजेंसी ने आगे कहा कि पेपर की पवित्रता बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि परीक्षा सभी के लिए एक साथ आयोजित हो. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनिफॉर्मिटी मेंटेन करने के लिए नीट परीक्षा ऑनलाइन की जगह पेन-पेपर मोड में आयोजित कराई जाएगी.

हालांकि जेईई मेन परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड्स में आयोजित होगी. एफिडेविट में आगे कहा गया है कि प्रश्न पत्र और अन्य परीक्षा सामग्री एनटीए मुख्यालय से विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जानी है

यह समय पर और सुरक्षित पहुंचे इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता होगी सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि नीट परीक्षा अब और नहीं टाली जाएगी और पूरे देश में एक साथ 13 सितंबर को आयोजित होगी. इसके लिए एनटीए पहले ही एसओपी भी रिलीज कर चुका है.

Post navigation

Previous: बिपिन रावत ने भारत-चीन सीमा विवाद पर कहा कि दोनों देशों की सेनाएं शांति से मसले को हल करने में लगी
Next: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार तेजी 24 घंटे में आए 61 हजार नए मामले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.