Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज फिर से बढ़े पेट्रोल के भाव 81.68 रुपए लीटर पर पहुंची कीमत
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

आज फिर से बढ़े पेट्रोल के भाव 81.68 रुपए लीटर पर पहुंची कीमत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. पिछले 9 दिनों में लगातार 8वीं बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं. राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के दामों में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़े.

राज्य में पेट्रोल की आज की कीमत 81.68 रुपए प्रति लीटर हो गई है. हालांकि डीजल के दाम में आज कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई. दिल्ली में आज डीजल के दाम 73.68 रुपए प्रति लीटर हैं. पेट्रोल के दाम एक बार फिर से लगातार बढ़ने के सिलसिले ने लोगों को चिंता बढ़ा दी है.

पिछले 9 दिनों में 8 बार पेट्रोल के मूल्य में फेरबदल हुआ है. मूल्य लगातार बढ़े ही हैं. पिछले 9 दिनों में पेट्रोल के दाम में 1.19 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि पिछले दिनों में दिल्ली में राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर दिया था.

इससे दिल्ली में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी आई थी, लेकिन एक बार फिर से लगातार बढ़ रहे दामों से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने की आशंका है.

बता दें कि बीते जून और जुलाई के महीनों में पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई. देशभर में पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी का कई जगह विरोध भी शुरू हुआ. विपक्ष ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर इसको लेकर निशाना भी साधा. इसके बाद कुछ दिनों तक पेट्रोल के दामों में बहुत अंतर नहीं आया.

अब एक बार फिर से पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला बीते 9 दिनों से शुरू हो गया है. अब एक बार फिर से पेट्रोल की कीमतों को लेकर विपक्ष को केन्द्र सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है.

Post navigation

Previous: बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक स्वतंत्र देव सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
Next: मौसम विभाग : 26-27 अगस्त के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.