Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्वांचल में मौसम विभाग ने 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश के जताये आसार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूर्वांचल में मौसम विभाग ने 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश के जताये आसार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Madhya-Pradesh-rains-fb

उत्तर प्रदेश में मंगलवार के लिए मौसम को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक 27 अगस्त से पहले पूरे प्रदेश में कहीं भी हल्की बौछारें को छोड़कर ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है.

25 और 26 अगस्त, इन दोनों ही दिन प्रदेश में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो जाए तो अलग बात है. लेकिन पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक तक कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है.

अभी तक के जारी मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 27 और 28 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. कुछ जिले ऐसे भी होंगे जहां भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. यही वजह है कि 27 और 28 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के जिले में अगले कुछ दिनों में मामूली बरसात के अलावा ज्यादा बरसात की संभावना से इनकार किया गया है.

बारिश के लिहाज से सोमवार का दिन प्रदेश में सूखा ही रहा. 3 जिलों को छोड़कर बाकी कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. 2 मिली मीटर बारिश इटावा में दर्ज की गई. इसके अलावा गाजीपुर और झांसी में 1 मिली मीटर से भी कम बारिश दर्ज की गई. प्रदेश के बाकी किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई.

बादलों की आवाजाही लखनऊ से लेकर पूर्वांचल तक के जिलों में लगी रही. कुछ जगहों पर छींटे पड़े लेकिन उनकी मात्रा इतनी नहीं थी कि मौसम विभाग उसे दर्ज कर सकें. सोमवार जैसा ही मौसम प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक बना रह सकता है. इस दौरान तेज धूप निकलने से थोड़ी उमस के भी बढ़ने की संभावना है.

Post navigation

Previous: उत्‍तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर प्रियंका गांधी ने किया हमला
Next: कानपुर के पुलिस लाइन में हुआ बड़ा हादसा बैरक का बरामदा गिरा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.