Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद पर साधा निशाना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद पर साधा निशाना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
24_08_2020-ghulam_nabi_azad_and_asaduddin_owaisi_20663308_17549607

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को हंगामेदार रही. बैठक के दौरान चिट्ठी लिखने वाले नेता जैसे गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक आदि बाकी नेताओं के निशाने पर रहे.

इसके बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि चिट्ठी लिखने को लेकर उनपर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है. अगर आरोप साबित हो जाएं तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं. इसे लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आजाद पर निशाना साधा है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा गुलाम नबी आज़ाद हमें बीजेपी की ‘बी’ टीम कहते थे. अब, उनकी पार्टी के पूर्व प्रमुख ने कहा कि उन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर करके बीजेपी के साथ मिलीभगत की. कांग्रेस में मुस्लिम नेता, जो समय बर्बाद कर रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे कब तक कांग्रेस नेतृत्व के गुलाम रहेंगे.

बता दें कि कांग्रेस के 23 सीनियर नेताओं ने पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को पत्र लिखकर बड़े बदलाव करने की मांग की थी. इन नेताओं में 5 पूर्व मुख्‍यमंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्‍य, सांसद और तमाम पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. इन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में पूरी तरह से बदलाव लाने के लिए कहा था.

Ghulam Nabi Azad used to call us BJP's 'B' team. Now, his party's former chief said he colluded with BJP by signing on the letter. Muslim leaders in Congress, who are wasting time, should think for how long they'll remain slave of Congress leadership: AIMIM chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/KirEuKUj4X

— ANI (@ANI) August 24, 2020

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने चिट्ठी की टाइमिंग और नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चिट्ठी तब लिखी गई जब सोनिया गांधी बीमार थीं. चिट्ठी के मीडिया में लीक होने पर भी राहुल गांधी ने नाराजगी जताई और कहा कि बात पार्टी के अंदर रखने की बजाय मीडिया में लीक की गई. राहुल ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें दुख पहुंचा है आखिर वह भी बेटे हैं.

Post navigation

Previous: कानपुर के पुलिस लाइन में हुआ बड़ा हादसा बैरक का बरामदा गिरा
Next: मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही ने एक दूसरे को दी हॉटनेस में मात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.