Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर के पुलिस लाइन में हुआ बड़ा हादसा बैरक का बरामदा गिरा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कानपुर के पुलिस लाइन में हुआ बड़ा हादसा बैरक का बरामदा गिरा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

कानपुर पुलिस लाइन में अचानक बैरक का बरामदा गिर गया. जिसमें कई पुलिस वाले दब गए. वहीं, घटना के बाद आनन फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

मलबे में से फिलहाल तीन सिपाहियों को निकाला गया है. वहीं, घायल सिपाहियों को इलाज के लिए रिजेंसी हॉस्पिटल भेजा गया है. जहाँ इलाज के दौरान अरविंद नाम के एक सिपाही की मौत हो गई है.

दरअसल, कानपुर के पुलिस लाइन में बनी बैरक का बरामदा उस समय गिर गया जब पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी कर वापस बैरक में आकर आराम कर रहे थे. सिपाहियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई सिपाही बरामदे में रह रहे थे. तभी अचानक बैरक बाहर के हिस्से की छत भरभरा कर गिर गई इस दौरान वहां चीख पुकार मच गई.

कानपुर: पुलिस लाइन में सोते हुए ...

वहीं, बैरक गिरने से चारो तरफ धुंध ही धुंध छा गया और तकरीबन पांच मिनट के बाद जब देखा गया तो लगभग बीस फिट की शेल्फ गिर चुकी थी. वहीं, उसके नीचे कई पुलिस कर्मी दब चुके थे. सूचना मिलने के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया.

जहां इलाज के दौरान अरविंद नाम के सिपाही की मौत हो गई. इनमें से तीन सिपाहियों की हालत नाजुक है. जिन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

After half an hour the accident takes a shock - Uttar Pradesh ...

वहीं, इस पूरे मामले में डीआईजी प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है. घायल सिपाहियों को इलाज के लिए रिजेंसी अस्पताल भेजा गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इलाज के दौरान एक सिपाही की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि बैरक जर्जर हो चुकी थी. जिससे यह हादसा हुआ है.

kanpur-police-line-building-collapse : कानपुर पुलिस ...

प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि मृतक सिपाही अरविंद के साथ पूरी पुलिस फोर्स खड़ी हुई है. उनकी हर तरह की संभव मदद की जाएगी और पूरे सम्मान के साथ अरविंद की आखिरी विदाई की जाएगी. साथ ही साथ पुलिस लाइन के अंदर बनी हर बिल्ड़िंग की पीडब्लूडी के अधिकारियों को बुला कर जांच कराई जाएगी. जो भी बिल्डिंग पुरानी हैं, उनकी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्वांचल में मौसम विभाग ने 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश के जताये आसार
Next: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद पर साधा निशाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.