Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस कमेटी आज करेगी केंद्र के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन : NEET-JEE परीक्षा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

कांग्रेस कमेटी आज करेगी केंद्र के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन : NEET-JEE परीक्षा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट और जेईई की परीक्षाओं के आयोजन के फैसले को लेकर कांग्रेस आज केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेगी. इस दौरान कांग्रेस राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने सुबह 11 बजे से प्रदर्शन शुरू करेगी.

इतना ही नहीं, कांग्रेस के जरिए विरोध के लिए ऑनलाइन अभियान भी चलाया जाएगा. सोशल मीडिया पर सुबह 10 बजे से वीडियो, पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान #SpeakUpForStudentSaftey चलाया जाएगा.

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार से संबंधित दफ्तरों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धरना देंगे. कांग्रेस का मानना है कि कोरोना संकट के बीच इन परीक्षाओं का आयोजन कराने का फैसला तानाशाहीपूर्ण है और इससे बच्चों की सेहत को खतरा पैदा होगा. दिल्ली में सुबह 11 बजे शास्त्री भवन पर प्रदर्शन होगा.

JEE-NEET Exam: Congress To Hold Nationwide Protests Today Against Conduct Of Exams

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि परीक्षा बिलकुल टालना चाहिए, फिलहाल पोस्टपोन करिए क्योंकि कोरोना फैला हुआ है, बच्चों को संक्रमण हुआ तो कौन जिम्मेदारी लेगा. कई जगहों पे तो आने जाने का कोई ज़रिया नहीं है. यही नहीं, देश मे कई जगहों पर बाढ़ आई हुई है. ये जो लोग शास्त्री भवन और नार्थ ब्लाक में बैठे हुए हैं, इनको बस दिल्ली दिखाई देती है, इन्हें क्या पता बाकी देश में क्या हो रहा है.

वहीं, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज दोपहर 12.30 बजे ट्विटर पर छात्रों से संवाद करेंगे. इस दौरान वह भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने पर चर्चा करेंगे. शिक्षा मंत्री की तरफ से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बाद यह पहला लाइव होगा.

Post navigation

Previous: अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के बाद अब बोले पी चिदंबरम कहा RBI सालाना रिपोर्ट की कॉपियां भेजे मोदी को
Next: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बाल कानून की मांग की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.