Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
anil_deshmukh_ani_1578562109_618x347

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनने के बाद संदीप सिंह ने उनके आवास पर पहुंचने वाले पहले व्यक्तियों में से एक होने का दावा किया था. अब सीबीआई ड्रग्स से जुड़े आरोपों पर संदीप सिंह से पूछताछ करने वाली है. इसको लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा है. देशमुख ने कहा, अब फिल्म निर्माता संदीप सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करेंगे, जो कि 2019 लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाने के लिए जाने जाते हैं.

गृह मंत्री ने कहा सीबीआई संदीप सिंह से भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने प्रधानमंत्री पर बायोपिक बनाई थी. उनका बीजेपी और ड्रग्स के साथ उनका क्या संबंध है. मुझे इसके बारे में कई शिकायतें मिली हैं. हम जांच के लिए इन शिकायतों को आगे बढ़ाएंगे.

इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को मांग की थी कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘बीजेपी एंगल’ की भी जांच होनी चाहिए. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा था सीबीआई ड्रग डीलिंग में प्रधानमंत्री की बायोपिक के निर्माता की जांच करेगी. इसमें निश्चित तौर पर बीजेपी का एंगल है.

Drug Charges Against PM Biopic Maker To Be Probed says Maharashtra Minister

पूर्व नौकरशाह आर.वी.एस. मणि ने बॉलीवुड निर्माता संदीप सिंह पर भी उंगली उठाई, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत के अच्छे दोस्त होने का दावा किया था. मणि ने कहा कोई व्यक्ति संदीप सिंह, यहां तक कि सुरजीत सिंह को भी हैंडल कर रहा था. हैंडलर कौन है? क्या कॉर्नरस्टोन कनेक्टेड है? दिशा कॉर्नरस्टोन की कर्मचारी थीं. क्या वह काफी कुछ जानती थी? हमें नहीं पता. कॉर्नरस्टोन का खान परिवार से संबंध है. कॉर्नरस्टोन का काफी सारे क्रिकेटरों के साथ भी जुड़ा है. डॉट के भीतर भी बहुत सारे डॉट्स हैं

बता दें, 14 जून को सुशांत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता ने आत्महत्या की थी. दिवंगत अभिनेता के पिता के.के. सिंह ने बिहार में प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें सुशांत की प्रेमिका एवं बॉलीवुड अदाकारा रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों को नामजद किया गया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी 24 घंटे में गई 948 लोगों की जान
Next: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुहर्रम जुलूस निकालने से किया इंकार

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.