Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • AGR verdict SC ने कहा-31 मार्च 2021 तक देनी होगी बकाए की 10 फीसद की किस्त
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

AGR verdict SC ने कहा-31 मार्च 2021 तक देनी होगी बकाए की 10 फीसद की किस्त

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
HGTFHFGH

सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर मामले में टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को बकाया एजीआर (AGR) के भुगतान के लिए 10 साल का समय दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बकाए की 10 फीसद की किस्त 31 मार्च 2021 तक देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सबसे बड़ी राहत वोडाफोन आईडिया लिमिटेड को मिली है। एजीआर के बकाया भुगतान के चलते कंपनी के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा था। गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनियों को बकाया एजीआर के रूप में केंद्र को करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये चुकाने हैं।

जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ताओं को किस्तों में राशि जमा कराने की अनुमति दी है और अपना बकाया चुकाने के लिए साल 2031 तक का समय दिया है। केंद्र ने कोर्ट से टेलीकॉम कंपनियों को 20 साल की मोहलत देने की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने कंपनियों को केवल दस साल का समय दिया है।

कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों से कहा कि उन्हें अपने बकाया का दस फीसद मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक चुकाना होगा। कोर्ट ने कोरोना वायरस महामारी के चलते बकाया की पहली किस्त 31 मार्च 2021 तक चुकाने के लिए कहा है।

साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किस्तों का भुगतान करने में डिफॉल्ट होने पर टेलीकॉम कंपनी न सिर्फ कोर्ट की अवमानना के लिए उत्तरदायी होगी, बल्कि देरी से भुगतान करने पर जुर्माना भी देना होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने मोरैटोरियम मामले में आज फिर की सुनवाई, पढ़े पूरी खबर
Next: रिया के घरवालों से सीबीआई के अलावा ईडी भी जोरों से कर रही पूछताछ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.