Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद को लेकर दिया ये बड़ा बयान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि बीजेपी के साथ मिलीभगत के आरोप के बाद कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद को बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए. इन लोगों को कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए.

अठावले ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी में दिग्गज नेताओं का अपमान होता है तो उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए. बीजेपी खुले दिल से सभी का स्वागत करेगी.

उन्होंने कहा कि सचिन पायलट भी कांग्रेस छोड़ना चाहते थे लेकिन आखिर में उन्होंने समझौता कर लिया. जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी को खड़ा किया राहुल गांधी को उन पर आरोप नहीं लगाने चाहिए.

Ghulam Nabi Azad & Kapil Sibal have done a lot of work to build Congress. If Rahul Gandhi ji is putting allegations against them, they should leave the party. We're ready to welcome them in BJP: Union Minister & Republican Party of India leader Ramdas Athawale (01.09.2020) pic.twitter.com/mYnKmUaS2D

— ANI (@ANI) September 1, 2020

अठावले ने कहा कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है. राहुल गांधी सिब्बल औऱ आजाद पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगा रहे हैं. इसलिए मैं सिब्बल और आजाद जी से निवेदन करता हूं कि आप कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दें. उन्होंने कई साल कांग्रेस को आगे बढ़ाने में लगाए हैं लेकिन अब उन्हें इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए.

Ghulam Nabi Azad and Sibal should join BJP, wrong to blame people who built Congress says Athawale

कपिल सिब्बल और आजाद को दिए इस ऑफर के साथ ही अठावले ने एक भविष्यवाणी भी की. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन अब सालों साल सत्ता में रहने वाला है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले लोकसभा चुनाव में एनडीए को 350 सीटें मिलेंगी.

Post navigation

Previous: डॉ कफील खान को मिली जेल से छुट्टी यूपी सरकार कहा वापस दे नौकरी
Next: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेज़ी 78 हजार से ज्यादा आए नए मामले आये सामने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.