Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेज़ी 78 हजार से ज्यादा आए नए मामले आये सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेज़ी 78 हजार से ज्यादा आए नए मामले आये सामने

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब ये आंकड़ा साढ़े 37 लाख के पार चला गया है. देश में पिछले 24 घंटों में 78,357 नए मामले सामने आए हैं.

वहीं 1,045 लोगों की जान चली गई है. देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 लाख 69 हजार हो गई है. इनमें से 66,333 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख हो गई और 29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 29th June Unlock1 Day Twenty  Nine, Coronavirus In Bihar, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Kerala,  World - Coronavirus Updates: 'वंदे भारत मिशन' के तहत कुवैत से

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं. 1 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 52 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

Coronavirus India News Updates: 3950 death in Maharashtra due to coronavirus  cured after more than 50000 infected treatments

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.76% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 2 September 2020

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है.

देशभर में कोरोना के 4,49810 टेस्ट किए गए

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमित और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद को लेकर दिया ये बड़ा बयान
Next: पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी के 7 साल पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कसा तंज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.