Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हल्द्वानी में सेल्स गर्ल को चाकू से आठ वार कर दी दर्दनाक मौत,गुस्साए लोग सड़क पर उतरे
  • क्राइम
  • देश

हल्द्वानी में सेल्स गर्ल को चाकू से आठ वार कर दी दर्दनाक मौत,गुस्साए लोग सड़क पर उतरे

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
death

death
आज काशीपुर में पिंकी रावत की हत्या के मामले में खुलासे की मांग को लेकर पर्वतीय समाज के लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की।लोगों ने पिंकी को इंसाफ देने की बात कही।हाथ में पोस्टर लिए हुजूम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और विधायक को खूब खरी खोटी सुनाई।

काशीपुर के गिरिताल रोड स्थित मोबाइल शोरूम पर कार्यरत सेल्स गर्ल की शुक्रवार को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी और डेढ़ लाख के 11 मोबाइल भी गायब हो गए थे।

15 साल पहले गाजियाबाद निवासी मनीष चावला काशीपुर आकर बस गए।मनीष ने गिरिताल में ही द मोबाइल वर्ल्ड भूमिका इंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल का शोरूम खोला।जहां पौड़ी तहसील धुमाकोट के ग्राम दिगौलीखाल निवासी पिंकी रावत(22)पुत्री मनोज रावत तीन माह से काम कर रही थी।

अपने भाई प्रवीण रावत के साथ मानपुर रोड पर आरके पुरम कॉलोनी में चंदन सिंह के मकान में किराए पर रहती थी।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मनीष चावला ने पुलिस को सूचना दी कि शोरूम में सेल्स गर्ल पिंकी की किसी ने हत्या कर दी है।

पिंकी के पेट पर हत्यारे ने आठ बार चाकू से वार किया।ये निशान छह से 10 सेमी गहराई के बताए जा रहे हैं।अनुमान है कि हत्यारे ने मृतका की गर्दन दबाकर एक के बाद एक आठ प्रहार किए।अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्यारा एक था या उससे अधिक।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यमुनोत्री हाईवे पर कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, अन्य 3 लोग घायल
Next: सिलिंडर ब्लास्ट से अब तक 17 लोगों की गई जान,तीन बेटी और पत्नी की मौत से मचा कोहराम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.