Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विधायक समता देवी को 14 दिन के लिए किया गया क्वारंटाइन जाने क्या है मामला
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

विधायक समता देवी को 14 दिन के लिए किया गया क्वारंटाइन जाने क्या है मामला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

बिहार के बाराचट्टी से राजद विधायक समता देवी को उनकी एक सहयोगी और दो बॉडीगार्ड्स के साथ रांची प्रशासन ने बुधवार को तब आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया. वह यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंची थीं. विधायक को आइसोलेशन वार्ड में भेजने का आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी किया गया. विधायक, गया से सड़क मार्ग से रांची पहुंची थीं. प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि उनके पास विधायक के पहुंचने के बारे में कोई सूचना नहीं है. उन्होंने प्रशासन द्वारा उठाये गए कदम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

इससे पहले दिन में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजद विधायक प्राधिकारियों को सूचित किये बिना सुबह में रांची पहुंचीं. उन्होंने कहा कि उनके आगमन के बारे में सूचना सरकारी अतिथिगृह से प्राप्त हुई जहां वह रुकी हुई थीं. सूत्रों ने कहा कि उन्हें राज्य में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 14 दिन के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है. विधायक ने कहा कि उन्हें पृथकवास नियमों के बारे में जानकारी नहीं है.

लालू से मिलने रांची पहुंचीं राजद विधायक समता देवी को 14 दिन के लिए किया गया  क्वारंटीन

बता दें कि रांची जिला प्रशासन ने एक बैठक कर कोरोना गाइडलाइन का राजधानी में सख्ती से पालन कराने का फैसला किया है. जिसके चलते राजद प्रमुख से मिलने आने वालों के लिए यह निर्णय बड़ा रोड़ा साबित हो सकती है. कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन अब लालू से मुलाकात करनेवालों पर भी लागू किया जाएगा. बिहार या दूसरे प्रदेश से लालू प्रसाद से मुलाकात करनेवालों को 14 दिनों के क्वारंटाइन किया जा सकता है.

quarantined MLA Samata Devi reached ranchi to meet Lalu Prasad - लालू  प्रसाद से मिलने पहुंची विधायक समता देवी को किया गया क्वारंटाइन

आपको बता दें कि बिहार में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजद से टिकट की आस में कई नेता या कार्यकर्ता इन दिनों बड़ी तादाद में रांची आ रहे हैं. ये सभी लोग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंप रहे हैं. इसको लेकर विपक्षी दल खासकर बीजेपी लगातार सवाल उठाती रही है. बीते दिनों बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी इस मामले पर सवाल उठाते हुए झारखंड सरकार का ध्यान इस ओर दिलाया था. इसके बाद से ही रांची में कोरोना गाइडलाइन के पालन और लालू यादव से नेताओं की मुलाकात चर्चा में है.

Post navigation

Previous: दिल्ली के उपराज्यपाल निवास पर डीडीएमए की हुई बैठक बनी नई रणनीति
Next: मुख्य सचिव आरके तिवारी ने दिए आदेश कहा दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी बुलाए जाएंगे जानें नए नियम

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.