Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज खेला जाएगा पहला T20 आमने सामने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

आज खेला जाएगा पहला T20 आमने सामने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Aus-Eng-T20-Series-347x195

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज का आगाज साउथैम्प्टन के एजिस बाउल मैदान पर होगा. इतना ही नहीं इस सीरीज के बाकी दोनों मैच भी इसी मैदान पर खेले जाने हैं. ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज के बाद हालांकि दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. वनडे सीरीज का आयोजन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर होगा.

इंग्लैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के साथ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज भी खेली है. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से 6 महीन के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने मैदान पर उतर रही है. ऑस्ट्रेलिया ने अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. 13 मार्च और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को कोरोना वायरस की वजह से पहले मुकाबले के बाद ही रद्द कर दिया गया था.

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देने के लिए के लिए अपने लगभग सभी खिलाड़ियों की टीम में वापस बुला लिया है. जोस बटलर, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है. लेकिन स्टार बल्लेबाज जोए रूट को ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज से बाहर रखा गया है. जोए रूट सिर्फ वनडे सीरीज में ही हिस्सा लेंगे

England vs Australia first t20 when and where to watch

ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान एरॉन फिंच संभालते हुए नज़र आएंगे. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, स्मिथ, एलेक्स कैरी, कमिंस, हेजलवुड जैसे सभी स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में हिस्सा लेने जा रहे हैं.इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सीरीज भारत में भी टेलीकास्ट होगी. भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा मैच. मैच सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 1 एचडी चैनल पर पर देखा जा सकता है.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : BRICS देशों की बैठक आज आमने सामने होंगे भारत-चीन
Next: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जनता के साथ छल हो रहा : कांग्रेस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.