Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जनता के साथ छल हो रहा : कांग्रेस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जनता के साथ छल हो रहा : कांग्रेस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कांग्रेस ने सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पात्र व्यक्तियों को इस योजना का फायदा नहीं मिल रहा है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने एक बयान में कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़े-बड़े दावे तो करती हैं लेकिन उनकी हकीकत कुछ और ही है.

उन्होंने राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित लक्ष्मीपुर गांव के निवासी नीलकंठ रावत का उदाहरण देते हुए कहा कि पात्रता की तमाम शर्तें पूरी करने के बावजूद रावत को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा नहीं दिया गया. उन्होंने दावा किया कि बारिश में घर गिर जाने के कारण खुले आसमान के नीचे रहने को अनेक परिवार मजबूर हैं.

गरीब बेसहारों को नही मिल रहा पीएम आवास योजना का लाभ' - Lok Nirman Times

कुमार ने बताया कि रावत को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर मिलने वाला था वह अभी तक नहीं मिला. सम्बंधित कर्मचारी और अधिकारी कई बार आकर मिल चुके हैं मगर उनकी फ़ाइल अभी दफ्तर से दफ्तर भटक रही है. उन्होंने कहा कि आवास योजना के नाम पर पूरे प्रदेश में फैली अव्यवस्था की यह एक मिसाल है.

Pradhan Mantri Aawas Yojana is Illusion to poors for home says congress

कुमार ने बताया कि उन्होंने रावत से वादा किया कि आने वाले कुछ ही दिनों में वह अपनी क्षमतानुसार उनके लिए घर बनवाएंगे. साथ ही कांग्रेस पूरे प्रदेश में पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कोशिश करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी चलाया जाएगा. कुमार ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान किसी भी इंसान की बुनियादी जरूरतें हैं लेकिन सरकार इन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है.

Post navigation

Previous: आज खेला जाएगा पहला T20 आमने सामने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड
Next: अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में किया जायेगा विकसित : योगी आदित्यनाथ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.