Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश लखनऊ : वीकेंड लॉकडाउन की जगह अब सिर्फ एक दिन की साप्ताहिक बंदी रहेगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश लखनऊ : वीकेंड लॉकडाउन की जगह अब सिर्फ एक दिन की साप्ताहिक बंदी रहेगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pic

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन यानी शनिवार और रविवार को बंदी की व्यवस्था की जगह अब सिर्फ एक दिन की साप्ताहिक बंदी ही रहेगी. लिहाजा रविवार को सभी बाजार और व्यवसायिक संसथान पूरी तरह से बंद रहेंगे. हालांकि जिला प्रशासन से स्पष्ट किया है कि बेवजह बाहर निकलने से बचें. आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें.

दरअसल सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश को लेकर व्यापारियों समेत आम लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. रविवार को साप्ताहिक बंदी है या लॉकडाउन इसको लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से शनिवार देर रात तक लोग परेशान दिखे. हालांकि शासन ने स्पष्ट किया है कि रविवार को लॉकडाउन नहीं है बल्कि साप्ताहिक बंदी है. इस दौरान सभी बाजार, व्यवसायिक संस्थान व दफ्तर बंद रहेंगे, एक जिले से दूसरे जिले में आवाजाही हो सकेगी. एक्सप्रेसवे, हाईवे पर यात्रा की जा सकेगी शहर में भी दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चलने की अनुमति होगी, लेकिन हिदायत दी गई है कि लोग बेवजह घरों से न निकलें.

UP में रविवार को लॉकडाउन नहीं साप्ताहिक बंदी, पढ़िए खबर - weekly shutdown  not a lockdown on sunday in up - UP Punjab Kesari

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब दो दिन की साप्ताहिक बंदी की जगह एक ही दिन रविवार को बंदी रहेगी. इस दौरान बाजार व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को साफ़-सफाई और सैनिटाइजेशन व दवाओं के छिड़काव के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील भी कि वे जरुरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें. अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.

UP: आज लॉकडाउन नहीं साप्ताहिक बंदी, बेवजह बाहर न निकलने की हिदायत

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से अनलॉक 4 को लेकर जारी गाइडलाइन में लॉकडाउन को लेकर राज्यों को दिए गए अधिकार वापस ले लिए गए थे. जिसके बाद सूबे की योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की व्यवस्था को समाप्त करते हुए रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित कर दिया.

Post navigation

Previous: महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ के पुण्यतिथि समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
Next: रुबीना ने आकर्षक मास्क बनाकर बनाई अपनी एक अलग पहचान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.