Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रुबीना ने आकर्षक मास्क बनाकर बनाई अपनी एक अलग पहचान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

रुबीना ने आकर्षक मास्क बनाकर बनाई अपनी एक अलग पहचान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

कोरोना महामारी के दौरान डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने पूरे जिले में मास्क फोर्स अभियान चलाई थी. अभियान से बहुत सारे लोग और जीविका की महिलाएं जुड़ी थीं और अब भी जुड़ी हुई हैं. जीविका की ओर से बड़े पैमाने पर मास्क बनाकर पंचायतों को दिया गया था, इससे महिलाओं को अच्छी कमाई भी हुई. इसी जीविका से जुड़ी रुबीना खातून जो सुप्पी प्रखंड के सुदूर गांव रहने वाली हैं ने औरों से हटकर तरह-तरह की डिजाइनर मास्क तैयार किए, जिसने उन्हें अलग पहचान दी.

रुबीना की ओर से बनाया गया हर मास्क कोरोना से बचाव का संदेश देता है. मास्क से लोगों में जागरूकता फैल रही है. ऐसे में कम दिन में ही प्रखंड ही नहीं, पूरे जिले में बेहतरीन मास्क बनाने वाली के तौर पर रुबीना की एक अलग पहचान बन गई. वहीं नीति आयोग और रेल मंत्री पियूष गोयल ने भी रुबीना के मास्क को आकर्षक बताने के साथ ही उनकी तारीफ कर उनका हौसला बुलंद किया है.

Rubina made a distinct identity by creating attractive masks in the Corona era, PM Narendra Modi has also praised ann

रुबीना ने रक्षाबंधन में भी कई आकर्षक राखियां बनाई थी. वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कोरोना से बचाव का संदेश देने वाली राखी भेजी थी. यह राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल को छू गई, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने रूबिना को प्रशंसा पत्र भेज उसकी राखी के साथ उसके जज्बे की तारीफ की. इसके साथ ही रूबिना की जीविका दीदियों के बीच अलग पहचान बन गई है.

इस बीच जिला प्रशासन ने भी एक सादे समारोह का आयोजन कर आकर्षक मास्क बनाने वाली रूबिना को सम्मानित कर उसकी हौसला आफजाई की है. बताया गया है कि कोरोना के इस दौर में एक ओर जहां बड़ी आबादी आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर रूबिना मास्क की बिक्री कर अच्छी कमाई कर रही है. वह उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं, जो किसी काम को बोझ समझती है. डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने राष्ट्रीय फलक पर जिले का नाम रौशन करने वाली इस बेटी की हर संभव मदद करने की बात कही है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश लखनऊ : वीकेंड लॉकडाउन की जगह अब सिर्फ एक दिन की साप्ताहिक बंदी रहेगी
Next: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बढ़ा कोरोना का कहर प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.