Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चक्रवाती तूफान हाइशेन 144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

चक्रवाती तूफान हाइशेन 144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

जापान में लगभग एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार शक्तिशाली चक्रवाती तूफान आया. जिसमें कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, लगभग पांच लाख घरों की बिजली गुल हो गई और दक्षिण जापान द्वीपों में 20 लोग इसकी चपेट में आने से घायल हो गए. यहां तबाही मचाने के बाद तूफान सोमवार को दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ गया.

तूफान गुजर जाने के बाद दक्षिण जापान में यातायात अब भी ठप पड़ा है. बुलेट ट्रेनें निलंबित हैं, सोमवार को भी दक्षिण पश्चिम जापान में आने-जाने वाली घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी कि तूफान के उत्तर दिशा में बढ़ने के बावजूद तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश आ सकती है.सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘हाइशेन’ 144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी तट के नजदीक पहुंच गया.

Cyclone Hurricane Haishen moves to south korea after wreaking in Japan

1-अपने कमरे के बीच में रहे, कोनों से बचकर रहे क्योंकि मलबा अकसर कोनों में ही एकत्रित होता है
2-खिड़कियों से दूर रहें. कुछ खिड़कियों को बंद और कुछ को खुली रखें ताकि दबाव बराबर बना रहे
3-पीने का पानी एक स्वच्छ बर्तन में भंडार करके रखें
4-अगर कोई गैस लीक हो तो खिड़कियों को खुला रखें और इमारत से बाहर निकल जाएं
5-चक्रवात के दौरान कोई वाहन चलाने या उसमें सवार होने की कोशिश न करें
6-तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ को फैलने न देने और फौरन उन्हें साफ करें

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख के पार
Next: राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण के बीच 3850 ग्राम पंचायतों के चुनावों की घोषणा : राजस्थान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.