Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केतन ने खोली ठगी की रकम से फैक्ट्री,मामला खुलने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार…
  • क्राइम
  • देश

केतन ने खोली ठगी की रकम से फैक्ट्री,मामला खुलने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
IMG_20191020_44699

पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार कर लिया है।कड़ी मशक्‍कत के बाद दुर्ग पुलिस ने कई फर्म और लोगों से लाखों रुपए लेकर फरार हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने आरोपी केतन बोकारिया को उत्तर प्रदेश के बनारस से गिरफ्तार किया है।

एएसपी रोहित झा ने कहा कि धोखाधड़ी कर कमाई गई रकम से आरोपी फैक्ट्री स्थापित कर व्यापार कर रहा था।आरोपी केतन के खिलाफ दो वर्ष पहले दुर्ग निवासी नितिन वैद्य ने शक्कर दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई थी।

इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बनारस में है,जिस पर पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने के लिए बनारस रवाना किया।इसके बाद पुलिस ने बनारस में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में आईपीसी की धारा 420 समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुड़की में संदिग्ध बुखार ने ली दो और जानें,मृतकों की संख्या करीब 25 पहुंच गई
Next: चंडीगढ़ : इरीगेशन डिपार्टमेंट से रिटायर्ड बेलदार को ट्रक ने कुचला, चूर-चूर हो गई हड्डियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.