Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में 24 घंटे में मिले करीब 90 हजार कोरोना संक्रमित मौत की संख्या का स्तर बढ़ा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में 24 घंटे में मिले करीब 90 हजार कोरोना संक्रमित मौत की संख्या का स्तर बढ़ा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 43 लाख के पार हो गया है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 89 हजार 706 नए मरीज मिले हैं.

अब तक कोविड-19 के 43 लाख 70 हजार 129 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. 24 घंटे के अंदर 1115 मरीजों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद इस वायरस से मरने वालों की संख्या भी 73 हजार 890 हो गई है. राहत की बात है कि अब तक 33 लाख 98 हजार 845 लोग ठीक भी हो चुके हैं. कोरोना के अभी 8 लाख 97 हजार 394 एक्टिव केस हैं.

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14 लाख के पार, अब तक 32 हजार से ज्यादा  मरीजों की मौत - Jansatta

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में हर 10 लाख की आबादी में 3,102 मरीज मिल रहे हैं. ये आंकड़े दुनिया के अन्य बड़े देशों के मुकाबले सबसे कम है. ब्राजील में इतने ही आबादी पर 19 हजार 514, अमेरिका में 19 हजार 549, मैक्सिको में 4,945, रूस में 7,063 मरीज मिल रहे हैं. मंत्रालय के मुताबिक, देश में डेथ रेटर 1.70% है, जो दुनिया में सबसे कम है.

Coronavirus News India and World: 826 new cases in 24 hours 420 deaths so  far Figure reached 12 thousand

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 3609 नए मामले सामने आए. कोरोना से अब तक 1,97,135 लोग संक्रमित हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत हुई, जबकि कुल मौत का आंकड़ा 4618 है. कोरोना से अब तक कुल 1,70,140 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में संक्रमण दर 10.66 फीसदी हो गया है, जबकि रिकवरी रेट 86.3 फीसदी है. वहीं, कोरोना डेथ रेट 2.34 फीसदी है.

Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 16th June Unlock1  Day Sixteen, Corona Pandemic, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Bihar,  Kerala - Coronavirus In India Live Updates: महाराष्ट्र में आज 2701

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के चलते 73 मरीजों की मौत हो गई. संक्रमण के 6,743 नए मामले सामने आए. मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,047 हो गई है. अभी 63 हजार 256 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. 2 लाख 11 हजार 170 मरीज ठीक हो चुके हैं.

India's #COVID19 case tally crosses 43 lakh mark with a spike of 89,706 new cases & 1,115 deaths reported in the last 24 hours.

The total case tally stands at 43,70,129 including 8,97,394 active cases, 33,98,845 cured/discharged/migrated & 73,890 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/a3xVEkeo0O

— ANI (@ANI) September 9, 2020

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.69% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कानपुर : खाद्य विभाग की टीम ने अवैध हुक्का बार पर की छापेमारी
Next: भारत-पाक बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ BSF के जवानो ने 2 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को मार गिराया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.