Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगभग 44 लाख 75 हजार की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगभग 44 लाख 75 हजार की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17_04_2020-covid-19-ppe_20197811_15423753

भारत में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ना जारी है. दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण अपने देश में ही बढ़ रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 95,735 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 7 सितंबर को रिकॉर्ड 90,802 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे. वहीं 24 घंटे में 1172 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख पार पहुंच गई है. दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है. लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 लाख 62 हजार हो गई है. इनमें से 75,062 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 19 हजार हो गई और 34 लाख 71 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

मुंबई में कोरोना के मामले 50 हजार के पार, दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेड का  खतरा - Jansatta

ICMR के मुताबिक, 9 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 29 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 May 15 Day Fifty  Two Of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh - भारत में  कोरोना : दिल्ली के चार इलाके कंटेनमेंट जोन

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.68% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Deaths Recovered Active Cases Updates 10 September 2020

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय वायु सेना के लिए आज का दिन बहुत खास भारतीय वायुसेना में आज शामिल होंगे राफेल विमान
Next: चीनी सेना ने पैंगोंग झील के उत्तर में निर्माण कार्य किया शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.