Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IPL 2019 RCB vs MI: मैच से पहले मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए झटका, बुमराह के बिना ऐसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन
  • खेल

IPL 2019 RCB vs MI: मैच से पहले मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए झटका, बुमराह के बिना ऐसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

IPL 2019 RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के सातवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती होगी। मैच आज (28 मार्च) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। पिछले मैच में चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलना संदिग्ध है। अब देखना यह होगा कि अगर बुमराह नहीं खेलते हैं, तो कौन सा गेंदबाज उनकी जगह लेगा।

मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट के मुताबिक, ‘हमने देखा कि मंगलवार को बुमराह ने अभ्यास किया और कुछ कैच भी लपके। वो फिट दिख रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उनकी फिटनेस का प्रैक्टिस सेशन के बाद आकलन किया जाएगा।’ नेट पर पसीना बहाते हुए उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हुए थे, लेकिन 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) को ध्यान में रखते हुए उनकी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

IPL 2019: ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हुए रसेल, नीतीश बने नंबर-1 बल्लेबाज

IPL 2019 KKRvsKXIP: आंद्रे रसेल को जीवनदान मिलना बना मैच का टर्निंग प्वाइंट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बुमराह के कंधे में चोट लग गई थी। अब देखना यह होगा कि कौन प्लेइंग इलेवन में बुमराह की जगह लेगा। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर यह है कि लसिथ मलिंगा टीम से जुड़ चुके हैं, ऐसे में टीम को उनको प्लेइंग इलेवन में बुमराह की जगह उतार सकती है।

मुंबई इंडियंस का संभावित प्लेइंग इलेवनः

रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लिनेगन, रसिख सलाम, लसिथ मलिंगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मैंने कल A-SAT की बात की, कुछ लोगों ने थिएटर का सेट समझ लिया: पीएम मोदी- 10 बातें
Next: कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प, दागे गए आंसू गैस के गोले

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.