Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मैंने कल A-SAT की बात की, कुछ लोगों ने थिएटर का सेट समझ लिया: पीएम मोदी- 10 बातें
  • देश
  • राजनीति

मैंने कल A-SAT की बात की, कुछ लोगों ने थिएटर का सेट समझ लिया: पीएम मोदी- 10 बातें

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

अगले महीने होने वाले आम चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Pm modi) की पहली चुनावी रैली (Pm modi rally) आज मेरठ में हुई। इस रैली के जरिए पीएम ने चुनाव अभियान की शुरूआत की।इस रैली से प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर करारा वार किया। अंतरिक्ष में बुधवार को कीर्तिमान रचने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोई थिएटर में नाटक देखने जाता है तो वहां सुनाई देता है कि क्या सेट तैयार है, सेट लगा दो। ऐसा सुनाई देता है। थिएटर में सेट शब्द कॉमन होता है। कुछ बुद्धिमान लोग ऐसे हैं कि जब मैंने कल ASAT की बात की तो वे कन्फयूज हो गए। बुद्धिमान लोगों ने ASAT की बात को थिएटर के सेट की बात समझी। पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें:

India’s Prime Minister Narendra Modi attends a presentation of a joint statement with Russian President Vladimir Putin after their delegation level talks at Hyderabad House in New Delhi, India, October 5, 2018. REUTERS/Adnan Abidi

LOKSABHA 2019 : पार्टी को ‘मोदी है तो मुमकिन है’ पर ज्यादा भरोसा

1- जब दिल्ली में इन महामिलावटी लोगों की सरकार थी, तो आए दिन देश के अलग-अलग कोने में बम धमाके होते थे। ये आतंकियों की भी जात और पहचान देखते थे और उसी आधार पर पहचान करते थे कि इसे बचाना है या सजा देनी है: पीएम मोदी

2- 2019 का ये चुनाव हर भारतवासी के सपनों और आकांक्षाओं का चुनाव है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

3- सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला भी हमारी सरकार ने किया है। जब आपने ये खबर सुनी होगी तो आपको भी गर्व हुआ होगा: पीएम मोदी

4- 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से शुरु करने की एक खास वजह है। 1857 में वही सपना, वही आकांक्षा दिल में लिए इसी मेरठ से स्वतंत्रता के आंदोलन का पहला बिगुला फूंका गया था: पीएम नरेन्द्र मोदी

5- चौकीदार हूं भाई, और चौकीदार कोई नाइंसाफी नहीं करता। हिसाब होगा, सबका होगा, बारी बारी से होगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Play Video
6- आज एक तरफ विकास का ठोस आधार है, दूसरी तरफ न नीति है, न विचार है, न ही नीयत है। आज एक तरह नए भारत के संस्कार हैं और दूसरी तरह वंशवाद का बोलबाला है: पीएम

7- जब मैं बैंक खाते खुलवाता था तो कुछ बुद्धिमान लोग कहते थे कि देश में बैंक ही नहीं है खाते से क्या होगा। जो 70 साल में गरीब का खाता नहीं खुलवा सके वो आज कहते हैं कि खाते में पैसे डालेंगे: पीएम मोदी

65 मिनट पीएम मोदी, 140 मिनट सीएम योगी मेरठ में

8- लगभग 4 दशकों से हमारे सैनिक वन रैंक-वन पेंशन (OROP) मांग रहे थे, उसको पूरा करने का काम भी इसी चौकीदार ने किया। देश के करीब 12 करोड़ किसानों को 75 हज़ार करोड़ रुपए की सीधी वार्षिक सहायता देने का काम भी हमारी सरकार ने किया है: पीएम मोदी

9- हमारा विजन नए भारत का है, जो अपने गौरवशाली अतीत के अनुरूप ही वैभवशाली होगा। एक ऐसा नया भारत जिसकी नई पहचान होगी: पीएम

10- जो लोग 70 सालों में देश की जनता का बैंक खाता नहीं खुलवा पाए वो आज देश की जनता के खाते में पैसा डालने की बात करते हैं: पीएम

अंतरिक्ष महाशक्ति बना भारत,ये उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश:PM मोदी

Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें
Web Title:pm narendra modi rally in meerut live updates 10 main points yogi adityanath lok sabha elections

Post navigation

Previous: पाक समर्थक और राष्ट्र विरोधी होने के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा
Next: IPL 2019 RCB vs MI: मैच से पहले मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए झटका, बुमराह के बिना ऐसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.