Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हिमाचल : विधायकों के वेतन में 30 फिसदी की कटौती को मिली मंजूरी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हिमाचल : विधायकों के वेतन में 30 फिसदी की कटौती को मिली मंजूरी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

हिमाचल में कोरोना संकट से लड़ने के लिए अब विधायकों के वेतन में 30 फिसदी की कटौती को मंजूरी मिल गई है. प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में इससे जुड़ा बिल पारित हो गया है. हालांकि, बिल में मांग की गई थी, 50 फीसदी वेतन काटा जाए, लेकिन 30 फीसदी वेतन को काटने को मंजूरी दी गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन सदन में चर्चा के बाद 30 फीसदी वेतन कटौती का बिल पारित हुआ. सदन में नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिल में संशोधन का प्रस्ताव रखा. उन्होंने मांग की कि वेतन से कटौती 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जाए. उनकी इस मांग का माकपा विधायक राकेश सिंघा ने भी समर्थन किया. साथ ही बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने की भी मांग उठी. हालांकि, कुछ विधायकों ने इस पर आपत्ति भी की.

वेतन कटौती का बिल पास:मंत्री-विधायकों पर बड़ा फैसला, अब कटेगी 30 फीसदी  सैलेरी

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजा जा सकता है और विधायक अपनी इच्छा के अनुसार, ज्यादा वेतन भी कटवा सकते हैं. बाद में सीएम ने बिल पारित करने का प्रस्ताव रखा और फिर यह ध्वनिमत से पारित हो गया. चर्चा क दौरान कांग्रेस विधायक सुक्खू ने कहा कि किसी भी कांग्रेस के विधायक ने वेतन वापस लेने की बात नहीं की. केवल विधायक निधि को लेकर बातें कही गई हैं. उन्होंने कहा कि बार-बार वेतन का मामले लाने से भी जनता में गलत संदेश जाता है

COVID-19: हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती, बिल  पास | shimla - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग  न्यूज़ इन ...

सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि जो संपन्न विधायक हैं, वे वेतन कटौती में बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिनके पास कोई साधन नहीं हैं, उनके बारे में विचार होना चाहिए. जगत सिंह नेगी ने कहा कि 50 प्रतिशत वेतन घटाने या नहीं घटाने का मामला सेलेक्ट कमेटी में भेजा जाए. क्योंकि सरकार अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है. रोज शिलान्यास और उद्घाटन हो रहे हैं. ऐसा लगता है कि पैसों की कमी नहीं है. बता दें कि कोरोना काल के शुरुआत में सरकार ने ऐलान किया था कि दो साल तक विधायक निधि और वेतन में कटौती की जाएगी. इस पर अध्यादेश भी सरकार लाई थी और अब बिल पारित किया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रेल मंत्रालय ने आज से शुरू की 80 नई स्पेशल ट्रेनें जाने क्या हैं नए नियम
Next: जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम किया गया घोषित यहां जाने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.