Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम किया गया घोषित यहां जाने
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम किया गया घोषित यहां जाने

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
JEE-Mains-Answer-key-1-620x400

जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम 11 सितंबर को घोषित कर दिया गया है. वहीं जेईई एडवांस के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही हैं. इसके तहत जेईई मुख्य परीक्षा के टॉप 2.50 अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जाकर 16 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर है. यह परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

जेईई एडवांस के जरिए देशभर में 23 आईआईटी की 11000 से अधिक सीटों में दाखिले होंगे. इस बार परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली कर रहा है. इस परीक्षा के लिए 21 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी होंगे जिसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा.

JEE Result 2020- आज जारी हो सकता है जेईई मुख्य परीक्षा का परिणाम, लिंक से  करें चेक - nta jee main result 2020 today

इस बार 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इसकी जानकारी दी. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट ntaresults.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं. इस बाबत जानकारी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट को अपने डिटेल्स जैसे डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर आदि डालना होगा.

jee mains 2020 result decleared jee advanced 2020 iit jee advanced registration at jeeadv from today

सबसे ज्यादा तेलंगाना के आठ छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं, वहीं दिल्ली में पांच, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश में तीन, हरियाणा दो और गुजरात तथा महाराष्ट्र में से एक-एक छात्र को 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं.

बता दें इस बार की जेईई मेन परीक्षा तमाम विरोधों और परेशानियों के बाद सितंबर की एक तारीख से शुरू हुई थी और 06 सितंबर तक चली. जेईई मेन परीक्षा 2020 में 8,58,273 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. करीब 74 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी. एग्जाम दो शिफ्ट्स में कंडक्ट कराया गया.

JEE Main Results: Check eligibility for admission in IITs, NITs, CFTIs and  JEE Cut Off

जेईई मेन का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी ntaresults.nic.in पर जाएं.

यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो View result/Score card.

अब यहां अपने डिटेल्स डालें जो जेईई मेन एप्लीकेशन 2020 में दिए होंगे जैसे डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर आदि.

इतना करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

रिजल्ट डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

Post navigation

Previous: हिमाचल : विधायकों के वेतन में 30 फिसदी की कटौती को मिली मंजूरी
Next: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.