Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना संक्रमण के मामलो में लगातार तेजी 24 घंटे में आए 97,570 नए केस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना संक्रमण के मामलो में लगातार तेजी 24 घंटे में आए 97,570 नए केस

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
nationalwheels-thumnail-982

देश में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. पिछले कई दिनों से कोरोना के नए केस लगातार 90 हजार के आंकड़े को पार कर रहे हैं.

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 97 हजार 570 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1201 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. नए केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 46 लाख 59 हजार 984 हो चुकी है. बता दें कि गुरुवार को 96 हजार 551 नए मामले सामने आए थे, जबकि रिकॉर्ड 1209 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 97,570 नए केस, 1201 कोरोना मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर तेजी से बढ़ रही है. देश में अभी कोरोना के 9 लाख 58 हजार 316 एक्टिव केस हैं, जबकि 36 लाख 24 हजार 196 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. कोरोना संक्रमण के चलते देश में अबतक 77 हजार 472 मरीजों की जान जा चुकी है. आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 10,91,251 कोरोना जांच की गई है ज​बकि अभी तक 5,51,89,226 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है.

Coronavirus: कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए 97,570 नए केस, 1201 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 24,886 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,15,681 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 393 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28,724 हो गई है. इसके साथ ही 14,308 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,15,023 हो गई है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना
Next: मंदाना करीमी ने शेयर की हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें यह देखे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.