Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
fadnavis-bihar-1820_091120095411

शिवसेना पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार को लगता है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई खत्म हो चुकी है और अब एकमात्र लड़ाई अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ रह गई है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष मराठा आरक्षण मामले को पेश करते समय रणनीतिक गलती की हो सकती है.

इस हफ्ते की शुरुआत में शीर्ष अदालत ने 2018 के राज्य के कानून के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी, जिसमें शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण दिया गया था. उन्होंने कहा महाराष्ट्र सरकार को लगता है कि कोरोना के खिलाफ युद्ध खत्म हो गया है और एकमात्र लड़ाई कंगना के खिलाफ बची है. पूरी सरकारी मशीनरी कंगना के खिलाफ लड़ाई में शामिल है. वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन उन्हें राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने पर ध्यान देना चाहिए.

Devendra Fadnavis का उद्धव सरकार पर निशाना, बोले- दाऊद का घर छोड़ दिया और  कंगना का तोड़ दिया - News Nation

फडणवीस ने मीडिया से कहा आप कंगना के खिलाफ लड़ाई में जो समय खर्च कर रहे हैं, उसका कम से कम 50 फीसदी कोरोना वायरस से निपटने में लगाएं उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना के कई नेताओं के घरों और दफ्तरों में गैरकानूनी बदलाव किए गए हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने सवाल खड़ा किया क्या आपने दाऊद के घर को ध्वस्त करने का प्रबंधन किया था?

Devendra fadnavis slam on uddhav govt over coronavirus and kangana Ranaut issue

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में थे. भाजपा ने उन्हें बिहार में चुनाव संबंधी जिम्मेदारियाँ दी हैं. बता दें कि अगले महीने बिहार में चुनाव हैं. बिहार चुनाव में इस बार सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक अहम मुद्दा बन गया है.

Post navigation

Previous: जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम किया गया घोषित यहां जाने
Next: देश में कोरोना संक्रमण के मामलो में लगातार तेजी 24 घंटे में आए 97,570 नए केस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.