Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तीसरी बार AIIMS कराया गया भर्ती
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तीसरी बार AIIMS कराया गया भर्ती

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
union-home-minister-amit-shah-admitted-delhi-aiims-third-times

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक बार फिर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है. उनको दोबारा किस लिए भर्ती कराया गया है इसकी कोई जानकारी महीं मिल पाई है. शाह को शाह शनिवार रात करीब 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया. इससे पहले अमित शाह को 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी.

बता दें कि 2 अगस्त को अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद 14 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई.

अमित शाह को बेचैनी महसूस होने पर फिर से AIIMS में भर्ती कराया गया, कोविड के  इलाज के बाद हो रही दिक्कत

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं. इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं  उनका मेदांता अस्पताल में संक्रमण का इलाज चला था और संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में 18 अगस्त को भर्ती कराया गया था. एम्स ने एक बयान में कहा था केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था. वह स्वस्थ हो गये हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रिया सेन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर तो मचा बवाल
Next: कोरोना महामारी के बीच आज से NEET परीक्षा का हो रहा आयोजन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.