Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना महामारी के बीच आज से NEET परीक्षा का हो रहा आयोजन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना महामारी के बीच आज से NEET परीक्षा का हो रहा आयोजन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

मेरठ में NEET की परीक्षा के लिए 10649 परीक्षार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिनके लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गेट के बाहर बैरिकेडिंग की गई है और सर्कल बनाए गए हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके. परीक्षार्थियों को सर्किल के अंदर खड़े होकर ही परीक्षा केंद्रों में दाखिल होना होगा.

साथ ही सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा. इसके अलावा जिस परीक्षार्थी के चेहरे पर मास्क नहीं होगा उसे तुरंत वहां मास्क दिया जाएगा. मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा.

JEE Main 2020 Exam Today Amid Covid-19 Crisis NTA Arrangement - कोविड-19 के  नियमों के साथ JEE एग्जाम आज से शुरू, 10 प्वाइंट्स में समझें- कैसे किए गए  हैं इंतजाम | India News in Hindi

परीक्षा केंद्रों के कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन्स का कटआउट लगाया गया है. इसमें परीक्षार्थियों को उन्हें गेट पर किस तरह खड़े होना है. कैसे अंदर प्रवेश करना है. मास्क लगाना कितना अनिवार्य है. हाथों को सैनिटाइज कैसे किया जाएगा. इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर बैठने की व्यवस्था समेत कई जानकारियां दी गई हैं.

NEET Exam Today Preparations by Exam Centres in meerut ANN

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई है. अगर कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. आपको बता दें कि मेरठ के सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को 11:00 बजे से प्रवेश देना शुरू किया जाएगा और दोपहर 2:00 से 5:00 तक यह परीक्षा चलेगी. जिस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा से लेकर कोरोना महामारी से बचाव के सभी इंतजाम किए गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तीसरी बार AIIMS कराया गया भर्ती
Next: क्या डोरस्टेप डिलीवरी योजना जिसे केजरीवाल ने किया दोबारा शुरू आइये जानते है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.