Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में कोरोना के मामले हुए 50 लाख के पार, 24 घंटे में आए 90123 मरीज
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना के मामले हुए 50 लाख के पार, 24 घंटे में आए 90123 मरीज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख के पार हो गया है. अब तक 50 लाख 20 हजार 360 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 90 हजार 123 नए मरीज मिले. मंगलवार को 1290 संक्रमितों की जान भी गई.

कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 82 हजार 66 हो गई है. राहत की बात है कि ठीक होने वालों की संख्या भी 39 लाख से ज्यादा हो चुकी है. अब तक 39 लाख 42 हजार 361 लोग ठीक हो चुके हैं. मंगलवार को रिकॉर्ड 82 हजार 844 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. इसी के साथ रिकवरी रेट भी दो दिनों में 0.45% की बढ़ोतरी के साथ 78.45% हो गई है. फिलहाल देश में कोरोना के 9 लाख 95 हजार 933 एक्टिव केस हैं.

Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News Spike Of 90123 Cases  And 1290 Deaths Reported Covid19 Tally In The Country Rises To 5020360 -  India Coronavirus Cases: देश में पिछले

कोरोना मामलों में 50 लाख का आंकड़ा पार करने के साथ ही भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है, जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस 50 लाख से अधिक हैं. सबसे अधिक केस अमेरिका में हैं. अमेरिका में ही सबसे अधिक मौतें हुई हैं. भारत कोविड-19 से सबसे अधिक मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. ब्राजील सबसे अधिक केस के मामले में तीसरे और सबसे अधिक मौत के मामले में दूसरे नंबर पर है.

Coronavirus India Live News Update: Over 55,000 Covid cases In Last 24 Hours  Take India's Tally To 27,02,742

पिछले तीन महीने का आंकड़ा देखें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा 21.8% मरीज भारत में ही मिले. 15 जून को देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 43 हजार 70 थी, जो 15 सितंबर तक बढ़कर 50 लाख 18 हजार से ज्यादा हो गई. इन तीन महीनों में 46 लाख 74 हजार 964 नए संक्रमित बढ़े. इस दौरान अमेरिका में 21.4% और ब्राजील में 16.4% मरीज बढ़े. पिछले एक महीने का आंकड़ा देखें, तो इस दौरान देश में 24 लाख 28 हजार 825 संक्रमित बढ़े. ये दुनिया में एक महीने में मिले कुल संक्रमितों का 30.8% हिस्सा है. पिछले एक हफ्ते में मिले संक्रमितों पर नजर डालें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा 36.9% मरीज यहीं मिले हैं.

Over 54,000 Covid Cases In India In 24 Hours, Total Cases Cross 17 Lakh

राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है. दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 4263 मामले सामने आए हैं इसके साथ ही कुल मामले 2,25,796 तक पहुंच गए हैं. पिछले 24 घण्टे में कोरोना से 36 लोगों की मौत हुई है. अबतक दिल्ली में 4806 लोगों की मौत हुई है.

India's #COVID19 case tally crosses 50-lakh mark with a spike of 90,123 new cases & 1,290 deaths in last 24 hours.

The total case tally stands at 50,20,360 including 9,95,933 active cases, 39,42,361 cured/discharged/migrated & 82,066 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/94CuzPAAUi

— ANI (@ANI) September 16, 2020

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 24 घंटे के अंदर 6,895 नए पॉजिटिव केस बढ़े. रिकॉर्ड 113 संक्रमितों की मौत हुई है. राहत की बात है कि एक दिन में 6,680 मरीज ठीक भी हुए हैं. अभी राज्य में 67 हजार 335 एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है. 2 लाख 52 हजार 97 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक 4,606 लोगों की मौत हो चुकी है.

India Coronavirus Cases Highlights: COVID-19 Cases In India Rise To  31,06,348

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 97 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 38 हजार (3.16%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 15 लाख (72%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 72 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Post navigation

Previous: राज्य मंत्री गीता प्रधान की गाड़ी पर हुआ हमला पुलिस ने शुरू की छान बिन
Next: जया बच्चन के बयान से हर तरफ हुई हलचल शिवसेना ने जया का किया समर्थन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.