Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जया बच्चन के बयान से हर तरफ हुई हलचल शिवसेना ने जया का किया समर्थन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जया बच्चन के बयान से हर तरफ हुई हलचल शिवसेना ने जया का किया समर्थन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shivsena

संसद के मानसून सत्र में के पहले बीजेपी सांसद रवि किशन द्वारा बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग्स के इस्तेमाल मुद्दा बढ़ता ही जा रहा है. एक दिन पहले जया बच्चन ने रवि किशन का बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं. कंगना रनौत ने जया बच्चन के इस बयान की निंदा की थी. अब शिवसेना ने अपने मुखपत्र में जय बच्चन का समर्थन किया है.

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा हिंदुस्तान का सिनेजगत पवित्र गंगा की तरह निर्मल है, ऐसा दावा कोई नहीं करेगा. लेकिन जैसा कुछ टीनपाट कलाकार दावा करते हैं कि सिनेजगत ‘गटर’ है, ऐसा भी नहीं कहा जा सकता. श्रीमती जया बच्चन ने संसद में इसी पीड़ा को व्यक्त किया है.

सामना में आगे लिखा जया बच्चन ने कहा कि जिन लोगों ने सिनेमा जगत से नाम-पैसा सब कुछ कमाया. वे अब इस क्षेत्र को गटर की उपमा दे रहे हैं. हम इससे सहमत हैं. श्रीमति जया बच्चन के ये विचार जितने महत्वपूर्ण हैं, उतने ही बेबाक हैं. ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. ऐसे लोगों पर जया बच्चन ने हमला किया है.

सुशांत की मौत और बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर सांसद रवि किशन और जया बच्चन  दो धुरी क्यों बन गए? - Ravi Kishan bollywood drugs statement in parliament  sparks controversy, Jaya

जया बच्चन के बयान पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा नाम भी शामिल किया. कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, जया जी क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्‍वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्‍स दिए गए होते और शोषण होता. क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार धमकियां और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए

रवि किशन के इस बयान पर जया बच्चन ने आज राज्यसभा में कहा कल हमारे एक सांसद सदस्य ने लोकसभा में बॉलीवुड के खिलाफ कहा. यह शर्मनाक है. मैं किसी का नाम नहीं ले रही हूं. वो खुद भी इंडस्ट्री से आते हैं. जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं. गलत बात है. मुझे कहना पड़ रहा है कि इंडस्ट्री को सरकार की सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है.

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना के मामले हुए 50 लाख के पार, 24 घंटे में आए 90123 मरीज
Next: लॉकडाउन के बाद सब्जी के साथ अब दाल की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.