Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाएगी : कांग्रेस
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाएगी : कांग्रेस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
238314-national-berojgari-diwas

पीएम मोदी आज 70 साल के हो गए हैं. 17 सितंबर ही के दिन साल 1950 में उनका जन्म गुजरात के वडनगर में हुआ था. एक ओर बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी का जन्मदिन ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने इस दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है.

कांग्रेस पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस का नाम दिया है. कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई बेरोजगारी के मुद्दे पर पकौड़ा बेचकर आज विरोध दर्ज कराएगा. विरोध प्रदर्शन आज सुबह 11.30 बजे एनएसयूआई ऑफिस में होगा.

आज सुबह से ही #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस, #NationalUnemploymentDay जैसे हैशटेग ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में है. इस हैशटेग के साथ ट्वीट करके कई ट्विटर यूजर्स पीएम मोदी से पूछ रहे है रोजगार कहां है?

PM Narendra Modi Birthday 2020 congress celebrating as National Unemployment Day

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी एक सप्ताह तक ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम चला रही है. आज बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दिव्यांगों के बीच उपकरण वितरित करेंगे. 14 सितंबर को उन्होंने गौतम बुद्ध नगर जिले के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया था. जेपी नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी में अगर हम देखें तो सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है. देश की सेवा, जनता की सेवा, दलितों, शोषित और पिछड़े वर्गों की सेवा, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा, ये उनके जीवन का ध्येय रहा. ये लक्ष्य मोदी का बचपन से था

पीएम मोदी के जन्मदिन को इस रूप में मनाएगी कांग्रेस, सरकार से करेगी यह मांग!  | Ghamasan

आज पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर नेशनल और इंटरनेशनल कलाकारों की ओर से दोपहर 12 बजे एक वर्चुअल प्रस्तुति दी जाएगी. दोपहर 12.30 बजे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थियों के मजलिस पार्क कैम्प, आदर्श नगर, नई दिल्ली के बीच सिलाई मशीन, ई-रिक्शा और भोजन सामग्री वितरित करेंगे

Post navigation

Previous: अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को कल देंगे 3 बड़ी योजनाओं की सौगात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.