Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को कल देंगे 3 बड़ी योजनाओं की सौगात
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को कल देंगे 3 बड़ी योजनाओं की सौगात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी 18 सितंबर को बिहार के लोगों को रेलवे से जुड़ी तीन बड़ी सौगात देंगे. इन तीनों योजनाओं का लाभ सूबे के लाखों लोगों को मिलेगा. इनमें हाजीपुर-वैशाली नयी रेलवे लाइन के साथ ही कोसी महासेतु के साथ निर्मली-सरायगढ़ रेलवे लाइन और इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड पर परिचालन का शुभारंभ शामिल है.

बिहार चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी उत्तर बिहार और मिथिलांचल को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. उत्तर बिहार के निर्मली-सरायगढ़ के बीच आने-जाने वाले लोगों को 300 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था. लेकिन, पूर्व मध्य रेल की ओर से 516 करोड़ की लागत से कोसी महासेतु रेल पुल का निर्माण किया गया है जिससे सरायगढ़- निर्मली की दूरी महज़ 22 किलोमीटर रह जाएगी. इस नयी रेलवे लाइन पर ट्रेन का सफल परिचालन भी करा लिया गया है. अब प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद नियमित रूप से ट्रेनें चलने लगेंगी, जिससे बड़ी संख्या में उत्तर बिहार के लोगों को लाभ मिलेगा.

हाजीपुर से वैशाली आने-जाने वाले लोगों को भी बड़ी सौगात देने की तैयारी है. प्रधानमंत्री 18 सितंबर को इस इलाके को तोहफा देने जा रहे हैं. पूर्व मध्य रेल की ओर से हाजीपुर-वैशाली-सुगौली नयी रेलवे लाइन योजना है, जिस पर हाजीपुर से वैशाली तक रेलवे लाइन के साथ-साथ पांच रेलवे स्टेशन भी बन कर तैयार हैं. इस रेलवे लाइन के चालू होने के बाद वैशाली-हाजीपुर आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत हो जायेगी।

पूर्व-मध्य रेल के दानापुर रेलमंडल क्षेत्र के इस्लामपुर-तिलैया नयी रेल लाइन की योजना है. इस योजना के तहत इस्लामपुर-नटेसर के बीच रेलवे लाइन के साथ-साथ विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया गया. रेलवे लाइन बनने के बाद ट्रेन का सफल परिचालन भी किया गया लेकिन उद्घाटन के इंतजार में ट्रेनों का परिचालन रुका था. अब 18 सितंबर को उद्घाटन के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाएगी : कांग्रेस
Next: उत्तर प्रदेश में सब्जियों के भाव बढ़ने पर योगी आदित्यनाथ ने कसे अफसरों के पेंच

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.