Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज हो पिता ने गला दबाकर की हत्या : रामपुर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज हो पिता ने गला दबाकर की हत्या : रामपुर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (5)

उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के शाहबाद इलाके से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर थाने पहुंच गया.

उसने पुलिस वालों को बताया कि बेटी की हरकतों से परेशान होने के चलते उसने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए. यह सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए. उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Ba Student Strangled To Death In Moradabad - मुरादाबाद में बीए की छात्रा की  गला घोंटकर हत्या, प्रेम-प्रसंग का मामला - Amar Ujala Hindi News Live

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर का है, जहां के रहने वाले नूर अहमद चंडीगढ़ में मजदूरी करता था. लेकिन लॉकडाउन के बाद से परिवार गांव में ही रह रहा था. बुधवार रात आठ बजे नूर अहमद थाने पहुंचा और पुलिस वालों से बोला कि उसने अपनी बेटी चांदनी बी की हत्या कर दी है. उसे गिरफ्तार कर लिया जाये. इसके बाद सकते में आई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

नूर अहमद के मुताबिक वह अपनी बेटी चांदनी बी की हरकतों से बहुत परेशान था. इसलिए उसने चांदनी की हत्या कर दी, उसने बताया कि दो बार एक युवक के साथ भाग गई थी. इस पर पुलिस ने गांव पहुच शव शव को कब्जे में कर लिया. ग्रामीणों से भी पूछताछ की. कोतवाल शिव चरन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

कर डाली अपने ही बेटी-दामाद की हत्या, गैर बिरादरी में शादी से नाराज थे  परिजन, पिता-पुत्र गिरफ्तार - lifeberrys.com हिंदी

उधर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि नूर अहमद ने खुद थाने आकर अपना गुनाह कबूल किया है. उसकी पत्नी भी बता रही है कि पिता ने ही बेटी को मारा है. तमाम लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में सब्जियों के भाव बढ़ने पर योगी आदित्यनाथ ने कसे अफसरों के पेंच
Next: जया प्रदा ने दिया बयान कहा जया बच्चन ड्रग्स मुद्दे पर राजनीति कर रही

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.