Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जया प्रदा ने दिया बयान कहा जया बच्चन ड्रग्स मुद्दे पर राजनीति कर रही
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जया प्रदा ने दिया बयान कहा जया बच्चन ड्रग्स मुद्दे पर राजनीति कर रही

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (6)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठा बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा अब फिल्म इंडस्ट्री से संसद तक पहुंच चुका है. इस मामले में लगातार फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहीं कंगना रनौत को संसद में अभिनेता और सांसद रवि किशन का साथ मिला तो दिग्गज अदाकारा जया बच्चन ने तगड़ा पलटवार कर दिया. इसे लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी बंटे नजर आ रहे हैं. वहीं अब इस मामले में अभिनेत्री जया प्रदा ने रवि किशन का समर्थन किया है.

बीजेपी सांसद रवि किशन का सपोर्ट करते हुए जया प्रदा ने कहा मैं युवाओं को ड्रग्स की तस्करी/लत की समस्या से बचाने के बारे में रवि किशन जी की टिप्पणी का पूरी तरह से समर्थन करती हूं. हमें ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है और हमें अपने युवाओं को बचाने की जरूरत है. मुझे लगता है कि जया बच्चन जी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं.

बॉलीवुड ड्रग्स मामला: रविकिशन के समर्थन में उतरी जयाप्रदा, जया बच्चन पर  लगाया ये आरोप - Best Hindi News

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड को निशाना बनाने वालों पर समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने निशाना साधा है. सपा सांसद ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जिस थाली में खाया, उसी में छेद कर रहे हैं.

कंगना रनौत ने जया बच्चन पर निशाना साधते हुए कहा है कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्स और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिज्म सिखाया, थाली देश भक्ति नारी प्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी, आपकी नहीं.

jaya prada in support of ravi kishan says jaya bachchan politicising the drugs issue

रवि किशन बनाम जया बच्चन की लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता रामलाल कूद गए हैं. उन्होंने इस मसले पर ट्वीट कर कहा स्वास्थ्य की दृष्टि से थाली निरंतर साफ होती रहनी चाहिए. हालांकि इससे पहले मंगलवार को भी उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था कि थाली को गंदा न होने दें. दरअसल, बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोकसभा में कहा था कि ड्रग्स की तस्करी और युवाओं द्वारा इसका सेवन करना हमारे देश के सामने नई चुनौती बनकर सामने आया है. युवाओं को भटकाने के लिए चीन और पाकिस्तान साजिश के तहत पंजाब और नेपाल के जरिए यह ड्रग्स पूरे देश में फैलता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज हो पिता ने गला दबाकर की हत्या : रामपुर
Next: भारत हुआ कोरोना के मामलों में अब 2 स्थान पर 24 घंटे में आए करीब 1 लाख नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.