Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मक्का के पास हुए बस हादसे में मारे गए 35 लोगों में 9 भारतीय श्रद्धालु
  • क्राइम
  • देश

मक्का के पास हुए बस हादसे में मारे गए 35 लोगों में 9 भारतीय श्रद्धालु

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
IMG_20191021_29836

सऊदी अरब के सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।मदीना शहर में एक बस और एक भारी वाहन की टक्कर हो जाने से 35 लोगों की मौत हो गई जसमे चार घायल हो गए।मारे गए इन 35 लोगों में 9 भारतीय श्रद्धालु भी हैं।मदीना के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी अरब के इस पश्चिमी शहर में बुधवार को यह हादसा हुआ।इसमें एक निजी चार्टर्ड बस और एक लोडर की टक्कर हो गई।

हादसे के शिकार लोग अरब और एशियाई तीर्थयात्री थे जो मदीना से मक्का जा रहे थे।इनमें हादसे की तस्वीर भी दिखाई गई है जिसमें बस आग की लपटों में घिरी और उसकी खिड़कियां क्षतिग्रस्त नजर आ रही हैं।घायलों को अल हमना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में बस की खिड़की से आग की ऊंची लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं।

ओकाज अखबार ने कहा कि पीड़ित प्रवासी हैं जो सऊदी अरब में ही रहते हैं और उमरा कर रहे थे।उमरा सालभर किया जा सकता है।अगस्त में दुनियाभर से 25 लाख श्रद्धालु सालाना हज करने सऊदी अरब आए थे।मदीना क्षेत्र के गवर्नर शहजादा प्रिंस फैजल बिन सलमान ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक जताया।उन्होंने ट्वीट किया,”सऊदी अरब में मक्का के पास बस दुर्घटना की खबर से दुखी हूं।हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” विदेश मंत्रालय ने बस दुर्घटना में शामिल भारतीयों के विवरण का पता लगाने के लिए जेद्दा में अपने मिशन को निर्देशित किया था।तेल पर आर्थिक निर्भरता को कम करने के प्रयास में सऊदी अरब धार्मिक पर्यटन को सालभर जारी रखना चाहता है।

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव का एक मुकाबला हुआ टाई, अब पर्ची से होगा भाग्य का फैसला
Next: घर से भागी पूर्व BJP MLA की बेटी,बोली- मुझे बेहोश करने के लिए करते थे..

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.