Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घर से भागी पूर्व BJP MLA की बेटी,बोली- मुझे बेहोश करने के लिए करते थे..
  • क्राइम
  • देश

घर से भागी पूर्व BJP MLA की बेटी,बोली- मुझे बेहोश करने के लिए करते थे..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191021_20647

पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।भारती ने वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया है और कोर्ट से सुराक्षा की गुहार लगाई है।

वीडियो में कहा पिता सुरेंद्र नाथ सिंह,मौसा और मौसा के बेटे सुशील मुझे 10 साल से टॉर्चर कर रहे थे।मेरे पिता मुझे बेहोशी का इंजेक्शन देते थे।सोशल मीडिया पर यह वीडियो शनिवार से वायरल हो रहा है।जिसमें भारती ने कहा है कि वह मैं अपनी मर्जी से घर से बाहर आई हूं।

भारती ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है,10-20 बार पहले भी ऐसा हो चुका है।मैं क्या करु मेरे घरवाले मुझे इतना मानसिक परेशान करते हैं कि बार-बार घर से बाहर चली जाती हूं।भारती ने कहा कि मैं किसी के साथ नहीं हूं,में अकेली ही घर से बाहर हूं।

भारती ने कहा मेरी मौसी का लड़का सुशील मुझे काफी परेशान कर रहा है और वह मारपीट भी करता है।जिससे मैं काफी परेशान हो चुकी हूं।भारती ने आरोप लगाया कि उसके पिता एक विधायक के बेटे से जबर्दस्ती शादी कराना चाहते थे।

पिता सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि मेरी बेटी भारती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसका पिछले पांच साल से इलाज चल रहा है।लेकिन भारती ने इसे सीधे नकार दिया है,उसने कहा कि मुझे कोई मानसिक रोग नहीं है,पिता मुझे जबरदस्ती इस बीमारी से ग्रसित बता रहे हैं।

भारती सिंह 15 अक्टूबर को अचानक घर से गायब हो गई थी।इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कमलानगर थाने में उसकी मिसिंग एफआईआर भी दर्ज कराई थी।हालांकि इस दौरान वो पुणे चली गई थी।पूर्व विधायक ने अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उसे वापस बुला लिया था।फिलहाल भारती सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मक्का के पास हुए बस हादसे में मारे गए 35 लोगों में 9 भारतीय श्रद्धालु
Next: उत्तराखंड : छात्रवृत्ति घोटाले में 4 कॉलेजों समेत 7 संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.