Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देंगे बिहार को बड़ी सौगात करेंगे कोसी रेल महासेतु का उद्धघाटन
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देंगे बिहार को बड़ी सौगात करेंगे कोसी रेल महासेतु का उद्धघाटन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rajexpress_2020-09_01844144-b455-4593-996c-ba0b1031975b_SETU

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में ‘ऐतिहासिक’ कोसी रेल महासेतु के साथ यात्री सुविधाओं से संबंधित रेल की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. कोसी रेल महासेतु की लम्बाई 1.9 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 516 करोड़ रुपये की लागत आई है.

महासेतु के शुरू होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों का उत्तरपूर्वी क्षेत्रों के साथ संपर्क काफी आसान हो जाएगा. कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे होगा. 1887 में निरमाली और भापतियही के बीच मीटर गेज का निर्माण किया गया था. भारी बाढ़ और 1934 में आए विनाशकारी भूंकप से यह रेल लिंक बह गया था. भारत सरकार ने साल 2003-04 को कोसी मेगा ब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी थी.

कोसी महासेतु के शुरू होते ही 298 किलोमीटर की दूरी हो जाएगी 22 किमी, पीएम मोदी  करेंगे उद्घाटन | pm modi will innaugurate koshi mahasetu on 18th september  - Hindi Oneindia

भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित सेतु का रणनीतिक महत्व है. इसका निर्माण कार्य कोरोना काल के दौरान पूरा हुआ है और इसमें प्रवासी मजदूरों ने भी अपना योगदान दिया है. इसके अलावा मोदी जिन 12 रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें किउल नदी पर एक रेल सेतु, दो नई रेल लाइनें, पांच विद्युतीकरण से संबंधित, एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड और बाढ़ और बख्तियारपुर में तीसरी लाइन परियोजना भी शामिल है.

PM मोदी देंगे बिहार को बड़ी सौगात, 18 सितंबर को पूरा होगा 86 साल का सपना,  महासेतु पर दौड़ेगी ट्रेन - After years train will be run on kosi rail  mahasetu from

पीएम इस मौके पर सहरसा-असनपुर कुपहा रेल सेवा को सुपौल स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे. इस रेल सेवा की शुरुआत से सुपौल, अररिया और सहरसा जिले के लोगों को बहुत सुविधाएं मिलेंगी. कोलकाता, दिल्ली और मुंबई जैसी लंबी दूरी में भी सहूलियत होगी. मोदी मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया और भागलपुर-शिवनारायणपुर रेलखंडों के विद्युतीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Kosi Mahasetu Railway Bridge Will Inaugurate By Pm Modi After 85 Year - Kosi  Mahasetu: PM मोदी Bihar के लोगों को देंगे बड़ी सौगात, 85 साल बाद साकार होगा  सपना | Patrika News

पिछले कुछ दिनों में पीएम बिहार में दर्जन भर से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी है. बिहार में अक्टूबर-नवम्बर में विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग कभी भी राज्य में चुनाव की घोषणा कर सकता है. ये रेल पुल और सड़क नेपाल सीमा के समानांतर बना हुआ है, इसलिए भी इसका खास महत्व है.

Post navigation

Previous: भारत हुआ कोरोना के मामलों में अब 2 स्थान पर 24 घंटे में आए करीब 1 लाख नए मामले
Next: केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा जाने किसको मिली उनकी जगह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.