Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत हुआ कोरोना के मामलों में अब 2 स्थान पर 24 घंटे में आए करीब 1 लाख नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत हुआ कोरोना के मामलों में अब 2 स्थान पर 24 घंटे में आए करीब 1 लाख नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
03_05_2020-fight_against_coronavirus_20239537_11495968

देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 52 लाख के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में 96,424 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 16 सितंबर को रिकॉर्ड 97,894 संक्रमण के मामले आए थे. वहीं 24 घंटे में 1174 लोगों की जान भी चली गई है. ये लगातार 16वां दिन है जब देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में रिकॉर्ड 87,472 मरीज ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 लाख 14 हजार हो गई है. इनमें से 84,372 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 17 हजार हो गई और 41 लाख 12 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है.

सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की सूची में नंबर 10 पर पहुंच भारत, 24 घंटे में आए  6977 केस, संक्रमितों का आंकड़ा 1.3 लाख के पार - Jansatta

ICMR के मुताबिक, 16 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 15 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.

Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 4 Unlock 2 Day Four,  Coronavirus In Bihar, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Kerala, World -  Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 7074

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.62% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 79% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 18 September 2020

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जया प्रदा ने दिया बयान कहा जया बच्चन ड्रग्स मुद्दे पर राजनीति कर रही
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देंगे बिहार को बड़ी सौगात करेंगे कोसी रेल महासेतु का उद्धघाटन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.