Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत और चीन के बीच आज सैन्य कमांडर स्तर होगी बातचीत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

भारत और चीन के बीच आज सैन्य कमांडर स्तर होगी बातचीत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
13_07_2020-india_and_china_tension_20505927

भारत और चीन के बीच सीमा तनाव घटाने को लेकर छठी और एक अहम दौर की सैन्य कमांडर स्तर बातचीत सोमवार 21 सितंबर को मोल्डो में होगी. बीत सहस्र महीने से जारी सीमा तनाव के बीच सैन्य कमांडर स्तर वार्ता में पहली बार भारत की तरफ से एक वरिष्ठ राजनयिक भी मौजूद होंगे. सीमा के मोर्चों से लेकर बातचीत की मेज पर जहां भारत की कोशिश समाधान का रास्ता निकालने की है वहीं चीन को उसकी ही भाषा में सबक सिखाने की भी है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक वास्तविक नियत्रंण रेखा पर मोल्डो (चीन की तरफ) में यह बैठक भारतीय समयानुसार करीब 9 बजे पर शुरू होगी. दोनों देशों के बीच 29-31अगस्त की घटनाओं और 7 व 9 सितंबर को हुई गोलीबारी की वारदातों के बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर यह पहली उच्च स्तरीय बैठक हो रही है.

First Commander level talk between india and china continue after violence  | भारत चीन तनातनी: दोनों देशों में कमांडर स्तर की बातचीत | Hindi News,  राष्ट्र

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बैठक के लिए विदेश मंत्रालय में चीन मामलों के प्रभारी और चीनी भाषा के जानकार सँयुक्त सचिव स्तर अधिकारी को भेजा जा रहा है. इससे व्यापक राजनीतिक समझ और समाधान का राजनयिक रास्ता निकालने में भी मदद होगी. लिहाज़ा बैठक में सेना की 14वीं कोर के मुखिया लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया मामलों के प्रभार सँयुक्त सचिव नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद होंगे.

आज होगी तनाव को लेकर भारत-चीन के बीच छठी बार कमांडर स्तर की बातचीत

महत्वपूर्ण है कि दोनों देशों के बीच विदेश मन्त्री स्तर की बातचीत के बाद पांच सूत्रीय फार्मूले पर सहमति जताई गई थी. इसमें दोनों पक्षों के बीच सीमा पर सैन्य स्तर सँवाद जारी रखने और जल्द से जल्द आमने-सामने की स्थिति खत्म करने पर जोर दिया गया था. साथ ही

LAC पर तनाव को लेकर भारत-चीन के मिलिट्री कमांडरों के बीच बातचीत खत्म,  मोल्डो में हुई बैठक - india china meeting updates lac ladakh stand off  military - AajTak

भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए बने कार्य तंत्र WMCC भी बैठकें जारी रखने पर भी रजामंदी जताई गई थी. दोनों देशों के सीमा तंत्र WMCC की अगुवाई भी भारत की तरफ से संयुक्त सचिव पूर्वी एशिया ही करते हैं.

भारत-चीन के बीच क्या कम होगा तनाव! सैन्य कमांडरों के बीच आज होगी बातचीत |  nation - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन  हिंदी

सीमा पर सोमवार जो होने वाली सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे पहले 31 अगस्त से 7 सितंबर के बीच ब्रिगेडियर रैंक स्तर अधिकारियों के बीच आधा दर्जन से अधिक वार्ताएं बेनतीजा रही थी. वहीं पूर्वी लद्दाख के इलाके में 1962 युद्ध के बाद पहली बार हुई गोलीबारी की घटनाओं को उपरांत यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी बातचीत की मेज पर आमने-सामने होंगे.

India diplomats will be present at the sixth round meeting on the border between India and China tension ANN

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक उच्च स्तरीय बातचीत के लिए जहां चीनी भाषा के जानकार अधिकारियों को भेजा जा रहा है. वहीं भारतीय सेना ने भी इलाके में तैनात अपनी यूनिट्स के बीच मंदारिन जानने वाले अधिकारियों की तैनाती बढ़ाई है. यह भाषाई दांव चीन के पैंतरों को सही तरह से पढ़ने के लिए भी चला गया है.

सीमा विवाद: भारत-चीन के सैन्य कमांडर की अहम बैठक आज, क्या सुलझ जाएगा सीमा  विवाद? | ET Hindi

गौरतलब है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के मोर्चे पर चीन की तरफ से मीठि बात-कड़वी चाल की रणनीति को मात देते हुए भारत ने 29-31 अगस्त के बीच पैंगोंग झील के दक्षिणी इलाके में जहां कई पहाड़ियों पर अपनी तैनाती बना ली. वहीं झील के उत्तरी इलाके में फिंगर4 के करी भी चीनी मोर्चाबंदी को अपनी फायरिंग घेराबंदी की जद में ले लिया.

India and China to hold Fifth Round Of commander level talks today at LAC-  भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इससे बौखलाए चीन ने भारत को हटाने के लिए कभी भालों जैसे पारंपरिक हथियारों का सहारा लिया तो कभी हवाई फायरिंग जैसे हथकंडे अपनाए. ध्यान रहे की भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए चीनी सैनिकों ने 7 और 9 सितंबर को पैंगोंग झील के इलाके में हवाई फायरिंग का सहारा लिया था. हालांकि चीनी पीएलए भारतीय सैनिकों को उनकी मोर्चाबंदी से नहीं डिगा पाई.

india china face off fifth commander level meeting between india and  chinese army breaking news | आज होगी भारत चीन के बीच कोर कमांडर स्तर के  पांचवें दौर की बातचीत, इन मुद्दों

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार चीन को उसके ही पैंतरों में जवाब देने के बावजूद भारत यह साफ कर चुका है कि वो शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहता है. जिसके लिए जरूरी है कि चीनी सैनिक अपनी आपनी आक्रामक तैनाती और भारी सैन्य जमावड़े को कम करें.

India China Border News In Hindi India China Military Commanders Live  Updates Line Of Actual Control Standoff - सीमा विवाद पर चीन के साथ बैठक में  भारत की दो टूक-अप्रैल 2020 से

वहीं यदि चीन तनाव को बढ़ाना चाहता है तो भारतीय सेना अपनी जमीन की रक्षा करने के लिए हर संभव उपाय करने में सक्षम है. ऐसे में सोमवार को होने वाली बातचीत में भी भारत की तरफ से यह बताने पर जोर होगा कि चीन यदि वाकई में टकराव टालते हुए समाधान की गुंजाइश निकालना चाहता है तो उसे सैन्य आमने-सामने की स्थिति सुलझाने और भारी सैन्य जमावड़े को घटाने के कदम उठाने होंगे.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह पर देश को करेंगे संबोधित
Next: कोरोना के मामलों में अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश 24 घंटे में आये 87 हजार नए मरीज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.