Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुकेश अंबानी : रिलायंस रिटेल वेंचर्स में केकेआर की 1.28 फीसदी हिस्सेदारी करेगी बड़ा निवेश
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुकेश अंबानी : रिलायंस रिटेल वेंचर्स में केकेआर की 1.28 फीसदी हिस्सेदारी करेगी बड़ा निवेश

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
mukesh-ambani-reuters-big-1

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिटेल बिजनेस की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स (आरआरएलवी) ने एलान किया है कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म केकेआर 5550 करोड़ रुपये इस कंपनी में निवेश करने जा रही है और इस इंवेस्टमेंट के जरिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स में केकेआर की 1.28 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी.

बता दे कि केकेआर की रूचि पहले भी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरीज में रही है और इससे पहले केकेआर ने रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया था. केकेआर ने रिलायंस के जिये प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया और इस तरह अब आरआरवीएल में निवेश के बाद केकेआर का रिलायंस में दूसरा बड़ा निवेश हो गया है.

KKR Buy 1.28 Percent Stake In Reliance Retail, Deals For Rs 5500 Crore - KKR -Reliance Retail Deal : 15 दिन में रिलायंस रिटेल में दूसरा विदेशी निवेश,  केकेआर खरीदेगी 5550 करोड़ में ...

रिलायंस रिटेल ने इस महीने में ये दूसरी बड़ी डील की है. प्राइवेट इक्विटी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने भी सितंबर की शुरुआत में रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया था. इसके जरिए रिलायंस रिटेल में सिल्वेर लेक 7500 करोड़ रुपये का भारीभरकम इंवेस्टमेंट करेगी.

रिलायंस रिटेल में 1.28 फीसदी हिस्सेदारी 5500 करोड़ रुपये में खरीदेगी केकेआर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि एक इंवेस्टर के रूप में मुझे रिलायंस रिटेल वेंचर्स में केकेआर का स्वागत करते हुए बेहद प्रसन्नता है. देश के रिटेल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज रिलायंस रिटेल के जरिए लगातार आगे आ रही है. केकेआर विश्व की जानी-मानी कंपनी है और भारत में इसके सहयोग से रिटेल बिजनेस को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा जिससे लोगों को विश्वस्तरीय रिटेल शॉपिंग का अनुभव मिल सकेगा.

Post navigation

Previous: पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत इन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
Next: अंबेडकर नगर में घायल हुई महिला की मौत को लेकर लोगों में दिखा आक्रोश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.