Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अंबेडकर नगर में घायल हुई महिला की मौत को लेकर लोगों में दिखा आक्रोश
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार

अंबेडकर नगर में घायल हुई महिला की मौत को लेकर लोगों में दिखा आक्रोश

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
1600065344

अंबेडकर नगर में मारपीट में घायल हुई महिला की मौत को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया. लोगों ने देर रात अकबरपुर कोतवाली के गेट पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.

लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि घटना को एक महीना बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही घायल महिला के बयान दर्ज किए गए. लोगों का आरोप है कि छेड़छाड़ का मामला होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरते हुए है. पुलिस पर मामले को कमजोर करने का भी आरोप लगाया. बाद में सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद लोग किसी तरह शांत हुए.

Woman died after one month people protest against police in ambedkarnagar ANN

गौरतलब है कि मामला एक महीना पुराना है. यहां शहजादपुर में 19 अगस्त को जब महिला ने बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया. हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई. जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. यहां पिछले एक महीने से महिला का इलाज चल रहा था. लेकिन मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया.

महिला की मौत हो जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने महिला का शव कोतवाली के सामने रखकर काफी देर तक प्रदर्शन किया. जिसके बाद सीओ ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत किया. महिला की बेटी का आरोप है कि छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मामला होने के बावजूद पुलिस मुकदमा लिखने में आनाकानी करती रही. बाद में पुलिस ने मुकदमा तो लिख लिया लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया. उसने कहा कि आरोपी धमकी देते रहे और पुलिस मेरी मां (पीड़िता) की मौत का इंतजार करती रही.

Gorakhpur News In Hindi, Latest गोरखपुर न्यूज़ Headlines - Amarujala.com

प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने पहुंचे सीओ ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही थी. उन्होंने स्वीकार किया पीड़िता के बयान नहीं लेकर कार्यवाही में लापरवाही बरती गई है और न ही घायल का बयान दर्ज किया गया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुकेश अंबानी : रिलायंस रिटेल वेंचर्स में केकेआर की 1.28 फीसदी हिस्सेदारी करेगी बड़ा निवेश
Next: आई० पी ० एल ० में आज मुंबई vs कोलकाता : अबु धाबी ने आज मुंबई में दो मैच खेले दोनों में ही हार मिल गयी ; 2014 में कोलकाता ने शिकश्त दी, इस दौरान सीजन में चेन्नाई के खिलाड़ियों ने भी हार मंजूर करवाई।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.