Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड : छात्रवृत्ति घोटाले में 4 कॉलेजों समेत 7 संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देश
  • राज्य

उत्तराखंड : छात्रवृत्ति घोटाले में 4 कॉलेजों समेत 7 संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
scholarship

scholarship

 

छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की टीम ने हरिद्वार में यूपी के चार कॉलेजों समेत सात संस्थानों पर मुकदमा दर्ज कराया हैं। चार मुकदमे सिडकुल, एक बहादराबाद, एक कनखल और एक लक्सर में दर्ज हुआ है। छह सालों में इन संस्थानों को 31 करोड़ से अधिक दिए गए हैं। आरोप है कि संस्थानों ने फर्जी दाखिला दिखाकर समाज कल्याण विभाग से मिली छात्रवृत्ति की राशि डकार ली। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

एसआईटी इंचार्ज मंजूनाथ टीसी के मुताबिक हरिद्वार के अलावा बाहरी राज्यों ने भी हरिद्वार के बच्चों का अपने कॉलेज में दाखिला दिखाकर करोड़ों रुपये हड़पे हैं। सोमवार को टीम ने सिडकुल में त्रिवेणी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन मेरठ बागपत, अभिनव सेवा संस्थान महाविद्यालय राजीवपुरम कानपुर यूपी, कृष्णा प्राइवेट आईटीआई विलेज कमालपुर छुटमलपुर मुजफ्फराबाद सहारनपुर और मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सहारनपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ये मुकदमे सिडकुल में दर्ज किए गए हैं।

सिडकुल स्थित समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय से ही चारों को करोड़ों रुपए जारी किए गए थे। वहीं कनखल में जगजीतपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी और बहादराबाद में सिंघानिया युनिवर्सिटी पिलानी झुझनू राजस्थान तथा हेमलता इंस्टीट्यूट निकट क्रिस्टल वर्ल्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि संस्थानों ने फर्जी दाखिला दिखाकर करोड़ों रुपये का गबन किया।

 

वर्ष 2012 से वर्ष 2017 के बीच त्रिवेणी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन मेरठ बागपत को 12.14 करोड़, मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सहारनपुर को 6.69 करोड, अभिनव सेवा संस्थाना महाविद्यालय राजीवपुरम कानपुर यूपी को 5.48 करोड़, कृष्णा प्राइवेट आईटीआई विलेज कमालपुर छुटमलपुर मुजफ्फराबाद सहारनपुर को 5.42 करोड़, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी जगजीतपुर कनखल को 50 लाख और सिंघानिया यूनिवर्सिटी पिलानी झुझनू राजस्थान और बहादराबाद स्थित हेमलता इंस्टीट्यूट निकट क्रिस्टल वर्ल्ड को 50 लाख रुपये छात्रवृत्ति के नाम पर दिए गए हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर से भागी पूर्व BJP MLA की बेटी,बोली- मुझे बेहोश करने के लिए करते थे..
Next: 70 फीट गहरे कुएं में गिरा था ड्राइवर, दो दिन बाद निकला जिंदा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.